Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : रंगीलो राजस्थान की धूम, वाइब्स क्लब के सांस्कृतिक महोत्सव में दिखा लोक नृत्य और कला का अद्भुत संगम

Bhilwara : रंगीलो राजस्थान की धूम, वाइब्स क्लब के सांस्कृतिक महोत्सव में दिखा लोक नृत्य और कला का अद्भुत संगम

Bhilwara : रंगीलो राजस्थान की धूम, वाइब्स क्लब के सांस्कृतिक महोत्सव में दिखा लोक नृत्य और कला का अद्भुत संगम

पारंपरिक लोक संस्कृति, रंग-बिरंगे परिधानों और मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के हरनी महादेव स्थित एक निजी होटल में वाइब्स क्लब द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में रंगीलो राजस्थान की झलक देखने को मिली। इस उत्सव में राजस्थान की समृद्ध लोक परंपराओं को जीवंत करते हुए कला, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का नेतृत्व वाइब्स क्लब की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना अग्रवाल एवं प्रेसिडेंट ज्योति आर्य ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. श्वेता बोहरा, डॉ. पूनम चौहान, शालू अग्रवाल डॉ. प्रीति बोहरा, प्रीति सिंह और दिव्या संगतानी की टीम ने मेजबानी और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

उत्सव का मुख्य आकर्षण राजस्थानी लोक संस्कृति की रंगारंग झलक रही। कार्यक्रम की शुरुवात वाइब्स क्लब की विशेष प्रस्तुति खम्मा घनी के नृत्य कि साथ किया गया। संगीत कला केंद्र की विशेष प्रस्तुति ने भी समां बांध दिया। वहीं, ‘डीकेडी टीवी फेम’ अनुष्का त्रिपाठी, दिव्यांशी बेरीवाला और भीलवाड़ा डांसचौंपियनशिप विनर दर्शिता सोनी की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने भाग लिया, जिसमें 6 एडल्ट और 3 स्टूडेंट टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

Bhilwara : रंगीलो राजस्थान की धूम, वाइब्स क्लब के सांस्कृतिक महोत्सव में दिखा लोक नृत्य और कला का अद्भुत संगम

सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। आयोजन के दौरान नीता बाबेल जीतो चेयरपर्सन और मेंटर वाइब्स क्लब ने बताया कि रंगीलो राजस्थान आयोजन में सजाया गया विशेष मीना बाजार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। यहां उपस्थित लोगों ने पारंपरिक वस्तुओं की जमकर खरीदारी की और राजस्थानी व्यंजनों का आनंद लिया। पूरे आयोजन में “रंगीलो राजस्थान” की थीम हर कोने में झलकती नजर आई, जिससे भीलवाड़ा वासी पूरी तरह राजस्थानी रंग में रंगे दिखाई दिए। लोक नृत्य प्रतियोगिता में विजेता रही एडल्ट टीम में रजवाड़ी रंगीलो सिस्टर व रनर अप रजवाड़ी सोनिया रही जिन्हें क्लब की तरफ़ से कैश प्राइज मिला। स्टूडेंट टीम में रंगमंच रोकर्स व रनर अप फोक फ्यूजन फ्लेम रही।

Bhilwara : सुभाष नगर माहेश्वरी महिला मंडल ने किया भागवत गीता श्लोकों के साथ नए सत्र का शुभारंभ

जबकि निर्णायक मंडल में अनूप माहेश्वरी, गणेश त्रिपाठी, रिद्धिमा मालानी, संध्या सोनी उपस्थित रहे। लक्की ड्रा स्पान्सर द मिरर ब्यूटी अकैडमी एंड सैलून की और से ड्रा विनर्स को गिफ्ट्स दिए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरभि चोपड़ा, प्रियंका चावला, मनीषा मेहता, दीपांजलि गुप्ता, सुमता जैन, आभा माहेश्वरी, रुचि अग्रवाल, स्वीटी नैनावटी, मोनिका सोनी का विशेष सहयोग रहा। हर्षा कटियार ने प्लांट्स लवर सोसाइटी की तरफ़ से सभी कार्यकर्ता को पौधे दिए। अंत में आयोजकों ने कहा, “वाइब्स क्लब का यह प्रयास हमारी मिट्टी की खुशबू और लोक कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सराहनीय कदम है।

Bhilwara : रंगीलो राजस्थान की धूम, वाइब्स क्लब के सांस्कृतिक महोत्सव में दिखा लोक नृत्य और कला का अद्भुत संगम

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें