Bhilwara : अतिक्रमण हटाने का अभियान निरंतर जारी रखने की आवश्यकता: एस.एस. गंभीर
स्वच्छ एवं सुंदर भीलवाड़ा, अतिक्रमण मुक्त बने भीलवाड़ा” थीम पर निकाली विशाल साइकिल रैली’
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित साइकिल रैली आज उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। यह जानकारी देते हुए भीलवाड़ा साइकिल क्लब के प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने बताया कि नगर निगम टाउन हॉल से रैली को उद्योगपति एवं समाजसेवी तिलोकचंद छाबड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः निगम परिसर पर सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी शिव कुमार गारू, मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर एवं अतिक्रमण शाखा प्रभारी संजय खोखर, एसआई छोटूलाल चन्नाल, मुकेश घावरी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली में साइकिल क्लब के अनेक सदस्यों तथा नगर निगम के कर्मचारियों ने भाग लिया और पूरे रास्ते साईकल भी चलाई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों द्वारा “ग्रीन भीलवाड़ा, क्लीन भीलवाड़ा अतिक्रमण मुक्त बने भीलवाड़ा”, “पर्यावरण बचाओ, पॉलिथीन हटाओ” जैसे जन-जागरूकता नारे लगाए गए। समाजसेवी तिलोकचंद छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के अभियान सतत रूप से चलाए जाने चाहिए, जिससे शहर में सकारात्मक परिवर्तन आए। वरिष्ठ नागरिक मंच के मदन खटोड़ ने कहा कि हम सभी वरिष्ठ नागरिकों का दायित्व है कि आने वाली पीढ़ी को यह संस्कार दें कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न किया जाए। मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय खोखर ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे शहर की सुंदरता एवं व्यवस्था में सुधार होगा। नगर विकास न्यास के पूर्व अधीक्षण अभियंता एस.एस. गंभीर ने भी अभियान की सराहना करते हुए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताई।
Bhilwara : श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान ने किया चंग की चोपाईयो पर सुन्दरकाण्ड का पाठ
रैली में अरुण संतोष मुछाल, मदन खटोड़, एसएस गंभीर, मनोज तुलसानी, जिनेन्द्र चौधरी, सत्यनारायण राठी, मनोहर डुमोलिया, साईकल मैन मुकेश कुमावत, अशोक राठी, दिनेश भट्ट, लीलाराम आडवाणी, हस्तीमल भलावत, सुरेश बम्ब, राजकुमार अजमेरा, योगेंद्र सक्सेना, रामचंद्र मुंदड़ा, डॉ. हेमेंद्र कौशिक, डॉ.देवेंद्र पुरी गोस्वामी, धर्मेंद्र खटोड़, जगन्नाथ सालवी, भरत कोली, हरीश माहेश्वरी, कैलाश सूत्रकार, कृष्ण गोपाल जाखेटिया, प्रतीक ईनाणी, गिरिराज प्रजापत, सौरभ खोतानी, विशाल मेघवंशी, सागर मेघवंशी, आशुतोष आचार्य, सोम शर्मा, नक्षत्र कुमावत, रोहित कुमावत, राहुल सैनी, ताराचंद घावरी, मुकेश चन्नाल, छोटूलाल, प्रह्लाद सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया तथा शहरवासियों से स्वच्छता एवं अतिक्रमण मुक्त शहर के अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।
Bhilwara : अतिक्रमण हटाने का अभियान निरंतर जारी रखने की आवश्यकता: एस.एस. गंभीर



















