Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : प्रतिभावान सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार होता है

Bhilwara : प्रतिभावान सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार होता है

Bhilwara : प्रतिभावान सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार होता है: प्रदेश अध्यक्ष दुर्गालाल बारेठ

अखिल राजस्थान जयकार समाज विकास संस्था द्वारा पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह भीलवाड़ा में आयोजित, 61 प्रतिभाएं हुई सम्मानित

Advertisement Box

प्रतिभा सम्मान समारोह से बालकों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है : जानकीलाल भांड

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अखिल राजस्थान जयकार समाज विकास संस्था द्वारा पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह भीलवाड़ा में आयोजित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भीलवाड़ा विधायक मुख्य अतिथि अशोक कोठारी ने कहा कि लक्ष्य बनाने से ही क्षमता का उपयोग होता है हमें अच्छा मानव बनने का प्रयास करना चाहिए मानव जीवन को सफल बनाने का प्रयास करना होगा हमें धर्म व सत्य के मार्ग पर चलना होगा समारोह की विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा की काबिलियत के अनुसार सभी का नाम रोशन होता है जयकार समाज चिंतन और मनन करने वाला आर्थिक दृष्टि से कमजोर समाज है

हम सबको प्रयास करना है कि हम परिवार व देश का नाम रोशन करें। भेरुलाल खरलवा ने कहा कि संघर्ष से ही हम आगे बढ़ते हैं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पदमश्री पुरस्कार प्राप्त जानकीलाल भांड ने कहा की प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने से बालकों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।

समारोह को संबोधित करते हुए जयकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गालाल बारेठ ने कहा कि यह पांचवा प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। ऐसे आयोजन से समाज के विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार होता है और यह बालक आगे बढ़कर समाज का और देश का नाम रोशन करेंगे। संस्था हर वर्ष प्रतिभा सम्मान आयोजित करती रहेगी। सभी बालक समाज में व्याप्त को कुरितियों को त्यागने का संकल्प लें ।भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष लादूलाल फोगा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जयकार समाज विकास संस्था हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। संस्था के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भेरूलाल लखावत में कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय पर जयकार समाज का एक भवन होना चाहिए जिसमें विद्यार्थी रहकर शिक्षा के और क्षेत्र में आगे बढ़ सके। प्रदेश महासचिव राजेंद्र कुमार बराला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

Bhilwara : प्रतिभावान सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार होता है

प्रदेश कोषाध्यक्ष दुर्गालाल चौधरी ने सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों को आगे और अच्छे अंक लाने की बात कहते हुए संस्था का हिसाब प्रस्तुत किया जिसका सभी ने अनुमोदन किया। प्रतिभा सम्मान समारोह को जोधपुर जिलाध्यक्ष रामनिवास गेगावत, राजसमंद जिला अध्यक्ष राजूलाल जूटक, ब्यावर जिला अध्यक्ष भैरूलाल बागड़वा, काबरी महादेव के अध्यक्ष परसराम पोरवाड़, सूरज बारी अध्यक्ष सुरेश बराला गोपाल लालावत, भंवर सिंह काठेड ने अपने विचार व्यक्त किया। प्रतिभा सम्मान समारोह में जगदीश प्रसाद डोगा, भेरूलाल रेवल, कैलाश कुमार बागड़वा, शंकरलाल चौधरी, बसंतीलाल जामका, रवि मानावत, अंबालाल चौधरी, लादू लाल बारेठ, अभिषेक फोगा, कुलदीप बारेठ, का सहयोग सराहनीय रहा कार्यक्रम का संचालन युवा प्रदेश संयोजक यशवंत चारण ने किया।

Bhilwara : भीलवाड़ा से खाटूश्याम जी के लिए पैदल निशान लिए रवाना हुए श्याम भक्त

जयकार समाज के सम्मानित होने वाले विद्यार्थी आकाश गौड, पूनम राव, धनंजय पोरवाड, हितेश बराला, अनुराग भाण्ड, अवंतिका, रेणुका सांखला, ऋषिराज सांखला, तमन्ना राणा, भावना कुमारी, दिलीप कुमार, युवराज पोरवाड, तनीषा भांड, गायत्री भांड, अंकित बगड़वा, प्रफुल्ल राव, संजना भांड, दुर्गेश भांड, रीना कुमारी फोगा, विनीत भांड, मेहराम सांखला, करण चारण, आदित्य कुमार, काजल राव, करण हाथिका, जयश्री सिगदार, विशाल चारण, गौरव चारण, कविता राव, दर्शिल सगदार, पूनम धूलिया, खुशी खरेलवा, शिवानी गोगावत, सुभाष चंद्र काठा, खुशी भांड, नियति कुमारी फोगा, कृष्णपाल, कमल गोरेर, विकास कानूंगा, मोनिका गोरेर, अक्षिता खरेलवा, प्रिया चारण, भूमि राव, मीरांशु राव, चित्राकुमारी गोरेर, विशाल टूटू, विजेश बाघेला, राहुल कुमार भाण्ड, राजनंदिनी चारण, गौतम सोपतका, गौरव गोरेर, एवं खिलाड़ी छात्र जिज्ञासा राव, सुनीता सांखला, न्यासा बारेठ, बालकिशन भांड, हरिओम मोटिया, सुभाष बाघेला, लाजवंती भांड, गौतम सोपतका, एवं हिमांशी दड़क को मोमेंटो, बेग, प्रशस्ति पत्र, उपरणा एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

Bhilwara : प्रतिभावान सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार होता है

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें