Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : एस. टेक कॉलेज ऑफ नर्सिंग के मुद्दों पर उग्र हुआ छात्र आक्रोश, एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन

Bhilwara : एस. टेक कॉलेज ऑफ नर्सिंग के मुद्दों पर उग्र हुआ छात्र आक्रोश, एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन

Bhilwara : एस. टेक कॉलेज ऑफ नर्सिंग के मुद्दों पर उग्र हुआ छात्र आक्रोश, एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन

नर्सिंग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर जताया विरोध,देर तक चला आंदोलन,कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रमुख मांगों को किया स्वीकार

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। एस. टेक कॉलेज ऑफ नर्सिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रशासन पर छात्रों की समस्याओं की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया और जल्द से जल्द समाधान की मांग की। कई बार प्रशासन को ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Bhilwara : एस. टेक कॉलेज ऑफ नर्सिंग के मुद्दों पर उग्र हुआ छात्र आक्रोश, एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन

महानगर मंत्री कुणाल सिंह राणावत ने बताया की विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। एबीवीपी पदाधिकारियों का कहना था कि लंबे समय से छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे थे, लेकिन कॉलेज प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा था। आंदोलन लगातार बढ़ता गया और देर तक प्रदर्शन जारी रहा। अंततः प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और एबीवीपी प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की गई। वार्ता के बाद प्रशासन ने विद्यार्थियों की सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया।

Bhilwara : राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ ने धार्मिक स्थलों और चौराहों पर बैनर लगाकर किया जागरूक

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में फिर से छात्रों के साथ किसी भी प्रकार की अनदेखी होती है, तो संगठन और भी उग्र आंदोलन करेगा। वहीं, प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन के सफल समापन के बाद छात्रों में संतोष का माहौल देखने को मिला। इस दौरान नमन जैन, हिमांशु दादीच, लविश जीनगर, विट्ठल शर्मा, दीपा जाट, अंकित तेली, शिवांश नायक, शुभम सिंह, दीपक वर्मा, रौनक मेघवंशी, आयुष शर्मा सहित कई छात्र-छात्राओ सहित एबीवीपी के सदस्य उपस्थित रहे।

Bhilwara : एस. टेक कॉलेज ऑफ नर्सिंग के मुद्दों पर उग्र हुआ छात्र आक्रोश, एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें