Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा विशेष नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित

Bhilwara : लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा विशेष नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित

Bhilwara : लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा विशेष नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित

डिजिटल युग में मजबूत नेटवर्क व्यवसाय के सुव्यवस्थित विस्तार की आधारशिला : पल्लवी लढा

Advertisement Box

उद्यमी महिलाओं ने अपनी संघर्ष यात्रा और उपलब्धियों को किया साझा किया, मिला नया आयाम

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा उद्यमी महिलाओं के मध्य सार्थक संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करना था, जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकें और परस्पर सहयोग के अवसर विकसित कर सकें। कार्यक्रम में उद्यमी महिलाओं ने अपनी संघर्ष यात्रा और उपलब्धियों को साझा किया, जिससे वातावरण प्रेरणादायक और भावनात्मक बन गया।

Bhilwara : लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा विशेष नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित

यह अनुभव रहा कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से महिलाएं हर चुनौती को अवसर में बदल रही हैं। अध्यक्ष पल्लवी लढा ने अपने संबोधन में कहा कि नेटवर्किंग व्यवसाय को गति देने का सशक्त माध्यम है। इससे उद्यमियों के बीच विश्वास बढ़ता है, आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सही संपर्क स्थापित होते हैं तथा सहयोग की नई संभावनाएं बनती हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में मजबूत नेटवर्क व्यवसाय के सुव्यवस्थित विस्तार की आधारशिला है। उपाध्यक्ष प्रियंका मेहता ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे मंच महिलाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करते हैं।

Bhilwara : पूर्वांचल जन चेतना समिति ट्रस्ट के पदाधिकारी ने किया पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि का स्वागत

सह सचिव रेखा ईनाणी ने बताया की कार्यक्रम में उद्यमी रक्षा जैन, प्रिया जैन, अर्चना अजमेरा, ऐश्वर्या अग्रवाल, आश्का सोनी, सरिता अग्रवाल, रिंकू मारोठिया, प्रिया कोठारी, मनीषा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, अंजना तोषनीवाल, सोनिया असावा, शिल्पा टिक्कीवाल, स्वाति टिक्कीवाल, नीता बंसल, सहित अन्य महिला उद्यमी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम महिला उद्यमियों के मध्य परस्पर संवाद एवं सहयोग स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी सिद्ध हुआ।

Bhilwara : लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा विशेष नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें