Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : शास्त्रीनगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ लगाया सामूहिक गणगौर का उद्यापन

26 महिलाओं ने गणगौर का उद्यापन लगाया जिसमें 500 महिलाओं को भोजन करा कर सुहाग पिटारी भी वितरित की गई

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के शास्त्रीनगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा शनिवार को शास्त्री नगर माहेश्वरी भवन में महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से गणगौर पर्व का उद्यापन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर पूजा-अर्चना की तथा मां गणगौर से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

Bhilwara : शास्त्रीनगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ लगाया सामूहिक गणगौर का उद्यापन

महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। नेहा पोरवाल व आशा काबरा ने बताया कि गणगौर के महोत्सव पर 26 महिलाओं ने गणगौर का उद्यापन लगाया। जिसमें 500 महिलाओं को भोजन करा कर सुहाग पिटारी भी वितरित की गई। गणगौर के झाला भी दिए गए। गणगौर मां, ईश्वर पार्वती जी सभी की सामूहिक पूजा अर्चना की गई और सभी को एक साथ कहानी कहकर उद्यापन लगाया गया। महिलाओं द्वारा गणगौर के गीत भी गाए ओर नृत्य किया गया।

Bhilwara : गिरीश अग्रवाल अध्यक्ष, केजी सोनी सचिव, आदित्य मानसिंहका बने कोषाध्यक्ष

अखंड सुहाग के लिए गणगौर का पर्व चौत्र नवरात्र के तृतीया पर आता है, इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए कामना करते हुए महादेव और गौरा की पूजा की जाती है। आज हम उद्यापन के मौके पर यहां भोज के लिए आमंत्रित किए गए हैं। परिवार में जो भी नई बहू या बेटी होती है वो उद्यापन करती है। इसमें 18 सुहागनों को बुलाकर भोजन कराया जाता है। इस अवसर पर युवा अध्यक्ष आदित्य मालीवाल, मंत्री अरुण बियानी, कोषाध्यक्ष राहुल पोरवाल के साथ कार्यकारिणी से रौनक कोठारी, राहुल बियानी, अंकुर हेडा, सज्जन डाड, जगदीश सोनी, सुशील अजमेरा, अभिषेक एवं महिला कार्यकारिणी से आशिता बिरला, वर्षा बियानी, नेहा झंवर, हीरा मालीवाल सहित सभी महिलाएं उपस्थित थी।

Bhilwara : शास्त्रीनगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ लगाया सामूहिक गणगौर का उद्यापन

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें