Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : कृषि महाविद्यालय सुवाणा, भीलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न

महाविद्यालय परिसर में जैन श्वैताम्बर सोश्यल ग्रुप मेवाड़ के सहयोग से रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के संघटक कृषि महाविद्यालय सुवाणा, भीलवाड़ा मैं राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 12 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित किया गया। शिविर के समापन के दौरान राष्ट्रीय शिविर योजना के प्रभारी अधिकारी डॉ. रामावतार के दिशा निर्देशन में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में अरिहन्त चिकित्सालय एवं अनुसंधान, जैन श्वैताम्बर सोश्यल ग्रुप मेवाड़ भीलवाडा के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।

Bhilwara : कृषि महाविद्यालय सुवाणा, भीलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न

रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं एवं जैन सोश्यल ग्रुप के सदस्यों ने 29 यूनिट रक्तदान किया। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एलएल पंवार ने सभी सुविधाएं उपलब्ध करवायी। विशेष शिविर के दौरान कृषि महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंस्वकों के लिए योग व प्राणायाम सत्र आयोजित किये गये। इसके तहत स्वस्थ रहने का मूलमंत्र योग व प्राणायाम को बताया।

Bhilwara : राजस्थान नर्सेज यूनियन भीलवाड़ा ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएमएचओ को सौपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के गांव धूंमड़ास में पक्षियों के लिए परिण्डे बांधे गये एवं वृक्षारोपण किया गया, जिसमें किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया। शिविर के समापन में डॉ. प्रकाश पंवार, डॉ. किशन जीनगर, कमल किशोर, आशीष मीणा, हरनाथ सिंह कोठारी, रामप्रसाद जाट, सुनीता मीणा मौजूद रहे। शिविर के समापन के अवसर पर राष्ट्रीय शिविर योजना के प्रभारी अधिकारी डॉ. रामावतार ने सभी छात्र-छात्राओं एवं जैन साोश्यल ग्रुप के संदीप चण्डालिया का आभार व्यक्त किया जिन्होनें सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह् भेंट किया।

Bhilwara : कृषि महाविद्यालय सुवाणा, भीलवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें