Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : जोधपुर क्लब द्वारा संगोष्ठी आयोजित, पर्यावरण और जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

Bhilwara : जोधपुर क्लब द्वारा संगोष्ठी आयोजित, पर्यावरण और जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

Bhilwara : जोधपुर क्लब द्वारा संगोष्ठी आयोजित, पर्यावरण और जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

जोधपुर क्लब, पर्यावरण शुद्धि और जीव कल्याण के लिए भविष्य में भी करता रहेगा कार्य: लीला राठी

Advertisement Box

प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने और जल की हर बूंद को बचाने का लिया सभी ने संकल्प

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जोधपुर क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक विशेष संगोष्ठी में पर्यावरण और जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने वर्तमान समय में प्रकृति के गिरते स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

Bhilwara : जोधपुर क्लब द्वारा संगोष्ठी आयोजित, पर्यावरण और जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

संगोष्ठी को मुख्य वक्ता ने कहा कि आज के दौर में विकास की अंधी दौड़ में हम प्रकृति को निरंतर पीछे छोड़ते जा रहे हैं। उन्होंने चेताया कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने से न केवल मानव जाति, बल्कि मूक प्राणियों का अस्तित्व भी भारी संकट में है। इसी क्रम में लीला राठी ने अपने उद्बोधन में जीव संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जीव-जंतु हमारे पर्यावरण चक्र का अभिन्न अंग हैं और उनकी रक्षा करना हमारा परम धर्म है।

Bhilwara : भीलवाड़ा-मथुरा के लिए नई बस का विधिवत हुआ शुभारंभ, विधायक कोठारी ने दिखाई हरी झंडी

राठी ने अपील की कि गर्मी के मौसम को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाना और संकटग्रस्त जीवों की सहायता करना हमारा नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जोधपुर क्लब भविष्य में भी पर्यावरण शुद्धि और जीव कल्याण के लिए ठोस धरातल पर कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर क्लब की कई वरिष्ठ सदस्याओं ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मनीषा माथुर, प्रीति जैन, अनु मोदी, वीणा मोदी, योजना तोषनीवाल, चंदू काबरा, नीलम वैष्णव, कलावती, प्रीति कटियार, अंशु बसेर, अनिता जोशी, डॉ. प्रज्ञा सोमानी सहित अन्य सदस्याओं ने भी शिरकत कर पर्यावरण प्रहरी बनने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने और जल की हर बूंद को बचाने का संकल्प लिया।

Bhilwara : जोधपुर क्लब द्वारा संगोष्ठी आयोजित, पर्यावरण और जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें