Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : राष्ट्रीय सेवा में स्कूली स्तर से स्काउट गाइड की अहम भूमिका: विधायक अशोक कोठारी

Bhilwara : राष्ट्रीय सेवा में स्कूली स्तर से स्काउट गाइड की अहम भूमिका: विधायक अशोक कोठारी

Bhilwara : राष्ट्रीय सेवा में स्कूली स्तर से स्काउट गाइड की अहम भूमिका: विधायक अशोक कोठारी

राज्यपाल पुरस्कर प्रमाण पत्र से स्काउट सम्मानित, स्काउट गाइड का दीक्षा संस्कार कार्यक्रम आयोजित

Advertisement Box

भीलवाडा (पंकज पोरवाल)। हिंदुस्तान स्काउट गाइड राजस्थान राज्य के नेतृत्व में जी स्कूल में संचालित स्काउट गाइड दल द्वारा दीक्षा संस्कार का आयोजन किया गया। भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर राज्यपाल से पुरस्कृत हुए स्काउट को राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल संचालक पवन खेमका ने सभी अतिथियों का अभिनंदन धन्यवाद दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा और विधायक कोठारी ने सभी स्काउट को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई।

इस मौके पर स्काउट गाईड डिस्ट्रिक ऑर्गनाइजर मोहन लाल महरिया ने स्काउट गाइड गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों ओर अभी तक के स्काउट गाइड के इतिहास के बारे में बताया। विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा ही पहला धर्म हैं यदि व्यक्ति के जीवन में सेवा की भावना हो तो वह सब कुछ हासिल कर सकता हैं। स्काउट गाइड हमेशा राष्ट्रीय सेवा में अहम भूमिका निभाता आया हैं। देश में किसी भी प्रकार की आपदा में हमेशा आगे रहता हैं। बालचर निर्माण के तहत स्काउट गाइड स्कूली स्तर से आगे बढ़ रहा हैं। हमें खुशी है हमारे शहर में भी स्काउट राष्ट्रीय स्तर पर जाकर भीलवाड़ा का नाम रोशन कर रहे हैं।

Bhilwara : राष्ट्रीय सेवा में स्कूली स्तर से स्काउट गाइड की अहम भूमिका: विधायक अशोक कोठारी

स्काउट से जुड़कर संस्कार और माता पिता की सेवा राष्टीय सेवा के बारे में जान सकते हैं छात्र छात्राओं के लिए स्काउट गाइड संगठन सेतु जैसा काम कर रहा हैं हर बालक को इससे जुड़ना चाहिए। जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में स्काउट की भूमिका अहम मानी जाती हैं। हर कार्यक्रम में उपस्थिति रहती है। सेवा का भाव लेकर चलने वाले यह छात्र उन्नति और तरक्की के लिए आगे बढ़ रहे। स्काउट गाइड संगठन उनका मार्ग दर्शक बना है। ढाल बनकर लोगों को जागरूकता का संदेश दे रहा हैं। कोरोना जैसी महामारी हो या किसी भी प्रकार का संकट किसी तरह से स्काउट गाईड अपने पैर पीछे नहीं खिसकाता हमेशा सरकार देश के प्रति राष्ट सेवा में आगे रहता हैं।

Bhilwara : आरसीएम सेवा एवं सरोज देवी फाउंडेशन को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

हम अपने जीवन में इसके नियम प्रतिज्ञा और उद्देशयो को जीवन में उतारना चाहिए जिससे जीवन सफल ओर सार्थक बने।कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधा रोपण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत ओर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन स्काउट मास्टर पवन बावरी, अध्यापक प्रियंका वैष्णव ने किया। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल मुकेश सिसोदिया, प्रिंसिपल प्राइमरी ब्रांच चारु शर्मा, भीमराज मेहता, प्रमोद सेठी, राहुल साहू, रीना वर्मा, राधिका गंधर्व, ज्योत्सना श्रीवास्तव, श्वेता जैन आदि उपस्थित रहे।

Bhilwara : राष्ट्रीय सेवा में स्कूली स्तर से स्काउट गाइड की अहम भूमिका: विधायक अशोक कोठारी

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें