Bhilwara : आर.के.आर.सी. माहेश्वरी महिला संगठन ने टंकी के बालाजी परिसर में लगाया वाटर कूलर
गर्मी के मौसम में ठंडा व स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य का कार्य है: पल्लवी लढा
भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं व आमजन को मिलेगी शीतल जल की सुविधा, सेवा कार्यों की सराहना
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाली आरकेआरसी व्सास नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा त्रयोदश सत्र के अंतर्गत टंकी के बालाजी परिसर में वाटर कूलर लगवाया गया। मंदिर प्रांगण में पेयजल की महती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वैशाख के पावन माह में इस सेवा परियोजना को क्रियान्वित किया गया,

जिससे श्रद्धालुओं को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उद्बोधन के साथ किया गया, जिसमें संगठन की पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। संगठन की अध्यक्ष पल्लवी लढा ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों को ठंडा व स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य का कार्य है। इस पहल से न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि समाज में सेवा भावना भी प्रबल होगी।
Bhilwara : रंगीलो राजस्थान की धूम, वाइब्स क्लब के सांस्कृतिक महोत्सव में दिखा लोक नृत्य और कला का अद्भुत संगम
प्रचार मंत्री सविता सारडा ने बताया की यह सेवा कार्य निवर्तमान अध्यक्ष चेतना जागेटिया, निवर्तमान सचिव मीनू झंवर एवं कोषाध्यक्ष सुमित्रा दरगड़ के साथ-साथ स्नेहलता तोषनीवाल, वंदना नुवाल, रंजना बिडला, आशा दरगड़ सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने संगठन के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक, संगठन की सदस्याएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Bhilwara : आर.के.आर.सी. माहेश्वरी महिला संगठन ने टंकी के बालाजी परिसर में लगाया वाटर कूलर



















