Bhilwara : भीलवाड़ा को दिव्यांग मुक्त बनाने का संकल्प, सालभर सलाहकार बनकर मदद करेगी भारत विकास परिषद
भारत विकास परिषद विवेकानंद की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद विवेकानंद की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक माहेश्वरी भवन में आयोजित की गई। अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल एवं सचिव केजी सोनी ने बताया कि बैठक में परिषद के सदस्यों ने संकल्प लिया कि आगामी वर्ष में भीलवाड़ा जिले को पूर्णतः दिव्यांग मुक्त बनाया जाएगा। इसके तहत जिले के प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए परिषद वर्ष पर्यंत एक सजग सलाहकार की भूमिका निभाएगी।

बैठक में 12 से 14 फरवरी तक रामधाम के पीछे, काशीपुरी स्थित वकील कॉलोनी के माहेश्वरी भवन में आयोजित हुए दिव्यांग सहायता महाकुंभ की सफलता की समीक्षा की गई। शाखा के वरिष्ठ सदस्य गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि शिविर के दौरान सैकड़ों दिव्यांगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया।
Bhilwara : खाटू की तर्ज पर सज गया काशीपुरी धाम, अखंड ज्योत पाठ आज
अब परिषद का लक्ष्य है कि जिले के सभी दिव्यांगों को सूचीबद्ध कर उनका डेटाबेस तैयार किया जाए, ताकि उन्हें सरकारी व सामाजिक योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। परिषद ने निर्णय लिया है कि केवल शिविर तक ही सेवा सीमित नहीं रहेगी। बैठक में प्रमुख रूप से यह तय किया गया कि दिव्यांगों को आगामी कार्यक्रमों और सरकारी योजनाओं की जानकारी निरंतर दी जाएगी। परिषद के सदस्य दिव्यांगों के लिए व्यक्तिगत सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे। समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर सेवा का संकल्प दोहराया। बैठक में रजनीकांत आचार्य, भैरूलाल अजमेरा सहित पदाधिकारी एवं महिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
Bhilwara : भीलवाड़ा को दिव्यांग मुक्त बनाने का संकल्प, सालभर सलाहकार बनकर मदद करेगी भारत विकास परिषद




















