Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : आरसीएम सेवा एवं सरोज देवी फाउंडेशन को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Bhilwara : आरसीएम सेवा एवं सरोज देवी फाउंडेशन को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Bhilwara : आरसीएम सेवा एवं सरोज देवी फाउंडेशन को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

आरसीएम परिवार के सेवा-भाव, समर्पण और समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है राष्ट्रीय पुरस्कार: सौरभ छाबड़ा

Advertisement Box

महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान

भीलवाडा (पंकज पोरवाल)। आरसीएम समूह की सामाजिक पहल-आरसीएम सेवा एवं सरोज देवी फाउंडेशन (एसडीएफ) को देशभर में स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण, महिला स्वच्छता, संपूर्ण शिक्षा, रक्तदान जागरूकता, चारागाह विकास, रसायन मुक्त खेती और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा द्वारा प्रदान किया गया।

आरसीएम सेवा एवं सरोज देवी फाउंडेशन की ओर से यह पुरस्कार कंपनी के निदेशक एवं सरोज देवी फाउंडेशन के अध्यक्ष और ट्रस्टी सौरभ छाबड़ा ने स्वयं दिल्ली में प्राप्त किया। इस अवसर पर सौरभ छाबड़ा ने कहा कि यह सम्मान आरसीएम परिवार के सेवा-भाव, समर्पण और समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आरसीएम सेवा और सरोज देवी फाउंडेशन द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरूकता, मासिक धर्म स्वच्छता अभियान, स्वच्छता प्रोत्साहन, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, संपूर्ण शिक्षा के प्रसार, रक्तदान शिविरों एवं रक्तदान जागरूकता अभियानों के साथ-साथ चारागाह विकास, रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, तथा जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

Bhilwara : आरसीएम सेवा एवं सरोज देवी फाउंडेशन को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

समाज में जागरूकता और सेवा की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे इन विविध सामाजिक कार्यों को देखते हुए ही सौरभ छाबड़ा को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। महिला सशक्तिकरण, संपूर्ण शिक्षा प्रचार, रक्तदान जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, चारागाह संवर्धन और टिकाऊ खेती के प्रोत्साहन जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में उनका योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा है। इस समर्पित सामाजिक यात्रा में उन्हें तिलोक छाबड़ा का निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा और सान्निध्य प्राप्त होता रहा है। उनके सहयोग और दिशा-निर्देशों के परिणामस्वरूप सौरभ छाबड़ा ने समाजहित में अनेक उल्लेखनीय पहलें सफलतापूर्वक संपन्न की हैं।

Bikaner : ऊँट उत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, महिलाओं के अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान चलाने, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने, रसायन-मुक्त खेती अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित करने, जल संरक्षण के मॉडल कार्यों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चारागाह विकास के प्रयासों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और दिशा बनी है। आरसीएम सेवा एवं सरोज देवी फाउंडेशन के कार्यों से प्रेरित होकर अनेक युवा भी सामाजिक उत्तरदायित्व की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

संस्था का लक्ष्य आने वाले समय में स्वास्थ्य, संपूर्ण शिक्षा, पोषण, महिला उत्थान, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, चारागाह संवर्धन, प्राकृतिक खेती और जल संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अपने प्रयासों को और व्यापक रूप देने का है। आरसीएम सेवा एवं सरोज देवी फाउंडेशन को प्राप्त यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल भीलवाड़ा के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश भी है। संस्था ने विश्वास व्यक्त किया है कि सेवाभाव और सामाजिक उत्थान की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर समाज कल्याण की गतिविधियों को और बढ़ावा दिया जाएगा।

Bhilwara : आरसीएम सेवा एवं सरोज देवी फाउंडेशन को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें