Bhilwara : राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ ने धार्मिक स्थलों और चौराहों पर बैनर लगाकर किया जागरूक
पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाती है गौ माता: नानूराम तेली
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। संतों एवं महात्माओं के ’’गौ सम्मान आह्वान अभियान’’ के तहत राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा व्यापक जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत प्रमुख धार्मिक स्थलों, मंदिरों तथा मुख्य चौराहों पर बैनर लगाकर लोगों को गौ संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया।

संघ के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष नानूराम तेली ने बताया कि गौ सेवा टीम कोशीथल द्वारा इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सघन दौरा किया गया। इस दौरान बाडिया की माताजी, चारभुजा मंदिर (मठुणिया), रायपुर बस स्टैंड, कोशीथल बस स्टैंड और बड़ियां श्याम सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने आमजन को पेंपलेट वितरित किए और हस्ताक्षर अभियान चलाकर समर्थन जुटाया। जिलाध्यक्ष तेली ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को ’’गौ सम्मान आह्वान अभियान’’ के तहत संपूर्ण भारत की प्रत्येक तहसील स्तर पर प्रार्थना पत्र (ज्ञापन) दिए जाएंगे।
Bhilwara : वनवासी कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष बने कैलाश सोनी
टीम ने ग्रामीणों को इस कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। तेली ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। गौ सेवा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाती है। इस अवसर पर कोशीथल सरपंच भेरू सिंह, देवीलाल सालवी (गोटू), शिवलाल गवारिया, प्रवीण सिंह, गज्जू बन्ना, नारायण कीर, महेंद्र गवारिया, गणपत गवारिया सहित कई गौ सेवक और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Bhilwara : राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ ने धार्मिक स्थलों और चौराहों पर बैनर लगाकर किया जागरूक




















