Bhilwara : राघव सोमानी बने चारभुजा नाथ मंदिर मंडल अध्यक्ष
चारभुजा नाथ मंदिर मंडल मंगरोप की बैठक आयोजित, सर्वसम्मति से सौंपी गई आगामी एक वर्ष की जिम्मेदारी
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जिले के मंगरोप में शनिवार को चारभुजा नाथ मंदिर मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से राघव सोमानी को आगामी एक वर्ष के लिए मंदिर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों और ग्रामीणों ने आपसी सहमति से राघव सोमानी को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी।

भीलवाड़ा में छाई गणगौर की रंगत, सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने भक्ति से रचाया उत्सव
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। बैठक में प्रद्युमन सिंह पुरावत, अशोक पाराशर, प्रेम सिंह हजुरी, पिंटू सिंह झाला, संदीप पुरोहित, छोटुलाल गाडरी, राकेश किर, प्रहलाद सोमानी, तोशी विजयवर्गीय सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने आगामी धार्मिक उत्सवों को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष राघव सोमानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से आगामी आयोजनों को भव्य और व्यवस्थित बनाने का प्रयास करेंगे।
Bhilwara : राघव सोमानी बने चारभुजा नाथ मंदिर मंडल अध्यक्ष



















