Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : बिहार दिवस पर दिया पूर्वांचल जन चेतना समिति (ट्रस्ट) ने स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Bhilwara : बिहार दिवस पर दिया पूर्वांचल जन चेतना समिति (ट्रस्ट) ने स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Bhilwara : बिहार दिवस पर दिया पूर्वांचल जन चेतना समिति (ट्रस्ट) ने स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

ट्रस्ट का सराहनीय आयोजन, 71 प्रतिभाओ को मिला बिहार गौरव सम्मान, 400 लोगों ने हुई निशुल्क जांच

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। पूर्वांचल जन चेतना समिति (ट्रस्ट) द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर जनहितकारी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला। शिविर मे 400 लोगों ने निशुल्क जांच कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ हॉलीवुड फेम कलाकार गुलशन पांडे ने फीता काटकर किया, वहीं फिल्मी कलाकार राजू जांगिड़ की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया। यह संपूर्ण कार्यक्रम पूर्वांचल जन चेतना समिति के संस्थापक अध्यक्ष (ट्रस्टी) रजनीश वर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिनके मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर ने जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समिति की सक्रिय सदस्य अनुराधा झा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं था, बल्कि पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मंच देकर उनका सम्मान करना भी प्रमुख रहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पूर्वांचल की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Bhilwara : बिहार दिवस पर दिया पूर्वांचल जन चेतना समिति (ट्रस्ट) ने स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

स्वास्थ्य शिविर में महात्मा गांधी चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम ने सेवाएं देते हुए सैकड़ों लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें सामान्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, न्यूरोलॉजी, दंत, आर्थाेपेडिक ईएनटी सहित अन्य जनरल आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया, वहीं चिकित्सकों ने उपस्थित जनसमूह को संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। पूर्वांचल जन चेतना समिति (ट्रस्ट) के इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रशंसा की जा रही है, जिसने बिहार दिवस को सार्थक बनाते हुए समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Bhilwara : सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट का चुनाव संपन्न, गोविंद सोडानी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

कार्यक्रम के समापन सत्र में बॉलीवुड फेम कलाकार गुलशन पांडे, राजस्थान के एक्टर राज जांगिड़, युटुबर अनोखी राजस्थानी, युटुबर हंसराज आटारिया, नगर निगम के अधिशासी अभियंता आखिराम, एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा इत्यादि मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभाओं का सम्मान किए जाने के साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी चोखा का स्वाद लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में जिला यूनेस्क अध्यक्ष ललित अग्रवाल, राकेश मानसिंहका, भगत प्रजापति, रोशन माली, शिल्पी सिंह, पूनम झा, सोनाली जांगिड़, पिंकी सोनी, दीपिका पाटनी, ऋषिराज मिश्रा, हारून रंगरेज, सावित्री कुशवाहा, मीना देवी झा, सुनील झा, प्रभु नारायण झा, गौरव शाह, वैभव जोशी, चिराग टेलर, रानी मिश्रा इत्यादि मौजूद थे।

Bhilwara : बिहार दिवस पर दिया पूर्वांचल जन चेतना समिति (ट्रस्ट) ने स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें