Bhilwara : विधुत नगर महिला सत्संग मंडल द्वारा भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ संगीतमय नानी बाई को मायरो
जहाँ श्रद्धा हो सच्ची वहाँ चमत्कार होता है, भक्त का हर आँसू भगवान को स्वीकार होता: पंडित हरिओम पुरोहित
तीसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भजनों और कथा वाचन से माहौल हुआ भक्तिमय
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। विधुत नगर महिला सत्संग मंडल द्वारा आयोजित संगीतमय ‘नानी बाई को मायरो’ महोत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। आयोजन स्थल पर प्रातः से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी, जिससे पूरे परिसर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान कथावाचक प. हरिओम पुरोहित (वृंदावन), द्वारा ‘नानी बाई को मायरो’ की कथा का मार्मिक वर्णन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पंडित हरिओम पुरोहित ने कहा की नरसिंह मेहता ने कठिन परिस्थितियों में भी भगवान पर अटूट विश्वास रखा। कहते है कि कई बार स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी लाज रखी। अतः में भगवान पर भरोसा रखना चाहिए। जहाँ श्रद्धा हो सच्ची वहाँ चमत्कार होता है, भक्त का हर आँसू भगवान को स्वीकार होता है। कथा के साथ-साथ मधुर भजनों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। महिलाओं द्वारा सामूहिक भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। आयोजन की व्यवस्थाएं सत्संग मंडल की महिलाओं द्वारा सुचारू रूप से संभाली गईं, जिसमें बैठने, पेयजल एवं प्रसाद वितरण की उत्तम व्यवस्था देखने को मिली।
Bhilwara : लाडो सेवा फाउंडेशन राष्ट्रीय हिन्द गौरव विभूषण अवार्ड से सम्मानित
अनुशासन और समर्पण के साथ पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी इसी प्रकार भक्ति कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी। आयोजक मंडल की सदस्याएं उमा खटोड़, मधु लढा, पुष्पा देवी, सुमन देवी मूंदड़ा, सुमन माहेश्वरी, चन्दा क्षोत्रिय, वीणा खटोड़, रुक्मण अग्रवाल, आशा गुप्ता, मंजू लढा, मंजू लाहोटी आदि ने सभी श्रोताओं एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Bhilwara : विधुत नगर महिला सत्संग मंडल द्वारा भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ संगीतमय नानी बाई को मायरो




















