Bhilwara : महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आगाज, पोस्टर का हुआ विमोचन
दक्षिणी प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन निभाएगा विवाह सम्मेलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका
19 अप्रैल को होने वाले विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, शोभायात्रा व भजन सहित व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा, सौंपी जिम्मेदारी
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा शहर में आगामी 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों ने अब गति पकड़ ली है। इसी क्रम में गुरुवार को गांधी नगर स्थित श्री निंबार्क आश्रम में पूज्य महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया तथा आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस अवसर पर दक्षिणी प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी सहित युवा साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

महंत श्री मोहन शरण शास्त्री ने दक्षिणी प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन को आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मुख्य आयोजन की व्यवस्थाओं हेतु आमंत्रित करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का आग्रह किया। बैठक में शोभायात्रा, भजन कार्यक्रम, स्वागत व्यवस्था, पंजीयन, मंच संचालन, अतिथि समन्वय सहित समस्त व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महंत मोहन शरण शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में समरसता, सादगी एवं सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है और इसे सफल बनाना हम सभी का साझा दायित्व है।
Bhilwara : आर.के.आर.सी. माहेश्वरी महिला संगठन ने टंकी के बालाजी परिसर में लगाया वाटर कूलर
प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने संगठन की ओर से आश्वस्त किया कि संगठन पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान राकेश शर्मा के साथ ही नीलम शर्मा, कैलाश अरोड़ा, ओम सेन, गोपाल शर्मा, जगदीश लढा रमेश मूंदड़ा, प्रमोद डाड, आशीष झंवर, जय बांगड़, रवि सोडाणी सहित राघव पाराशर, ललित देवनानी व समिति के सदस्य समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवा, भक्ति एवं सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला तथा सभी ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Bhilwara : महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आगाज, पोस्टर का हुआ विमोचन




















