Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara माण्डलगढ़ निजी बस एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन, की कार्यवाही की मांग

Bhilwara माण्डलगढ़ निजी बस एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन, की कार्यवाही की मांग

भीलवाड़ा-कोटा मार्ग पर चल रही बिना परमिट के कई अवैध लोक परिवहन बसें, डीटीओ नहीं करते कार्यवाही

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा-कोटा मार्ग पर पिछले कई महीनो से अवैध लोक परिवहन बसे संचालित हो रही है, जिसके चलते इस मार्ग पर चलने वाले निजी बस मालिको को प्रतिमाह हजारो रूपये का घाटा हो रहा है। जिसको लेकर बस मालिको के संगठन भीलवाड़ा माण्डलगढ़ निजी बस एसोसिएशन ने जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव व जिला परिवहन अधिकारी आरके चोधरी को ज्ञापन सौंपा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कालू सिंह राठौड़, सचिव मुंशी मोहम्मद ने बताया कि भीलवाड़ा से कोटा लोक परिवहन मार्ग पर उनकी बसों के परमिट केवल एक फेरे (यानी एक दिन जाना और दूसरे दिन आना) है। इसके लिए विभाग ने जारी किये है। मगर कुछ लोक परिवहन बसो के बस मालिक सरकार को टेक्स का चुना लगाते हुए तथा अपनी मनमानी करते हुए एक ही दिन में कई बार फेरे लगाकर अवैध बसो का संचालन कर रहे हैं।

Bhilwara माण्डलगढ़ निजी बस एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन, की कार्यवाही की मांग

ज्ञापन में बताया गया है कि भीलवाड़ा से कोटा के परमिट चंबल डैम वाया हलेड, दांथल बड़लियास जो कि मांडलगढ़ होकर संचालित हो रही है, लेकिन अवैध बसें भीलवाड़ा से सिंगोली तक चल रही हैं और वहीं से वापस होकर भीलवाड़ा से सिंगोली तक फिर से संचालित हो रही हैं। अवैध रूप से चल रहे ये वाहन बिना परमिट के चल रहे हैं, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। साथ ही, इनके मालिक हमारी बस सेवा के चालकों के साथ गाली-गलौज कर लड़ाई-झगड़ा कर रहे है। बस मालिको ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी जिला परिवहन अधिकारी को कई बार शिकायत की गई, मगर उन्होने जानबुझकर कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके कारण इनके हौसंले बुलंद हो रहे है।

Bikaner : जनजातीय गौरव दिवस: पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी आयोजित

ज्ञापन में मांग की गई कि भीलवाड़ा-कोटा मार्ग पर चल रहे अवैध लोक परिवहन वाहनों को जब्त किया जाए। और शिघ्र-अतिशिघ्र इन वाहनों का अवैध संचालन तुरंत प्रभाव से बंद करवाया जाए, ताकि हमारी कानूनी एवं वैध बस सेवा बिना बाधा के संचालित हो सके। इस अवसर पर सतीश खंडेलवाल, रमेश शर्मा, संजय खटीक, अशफाक चिश्ती, बालकिशन, अनिल पारिक, वसीम देशवाली, आजाद मोहम्मद, इरशाद मोहम्मद, शाहरुख खान आदि उपस्थित थे।

Bhilwara माण्डलगढ़ निजी बस एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन, की कार्यवाही की मांग

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें