Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : काशीपुरी धाम हुआ “अखंड ज्योत है अपर माया, श्याम देव की प्रबल छाया” से गूंजायमान

Bhilwara : काशीपुरी धाम हुआ “अखंड ज्योत है अपर माया, श्याम देव की प्रबल छाया” से गूंजायमान

कल निकलेगी भव्य निशान यात्रा, सायंकाल ‘श्याम मनोहर’ कीर्तन का होगा आयोजन

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। काशीपुरी धाम स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित दुर्गामी अखंड ज्योत पाठ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। “अखंड ज्योत है अपर माया, श्याम देव की प्रबल छाया” के जयघोष से संपूर्ण धाम गूंजायमान हो उठा।

अखंड ज्योत पाठ का शुभारंभ जजमान मांगीलाल अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, गोपाल बंसल, हरिराम शर्मा एवं संजय विजयवर्गीय द्वारा विधि-विधान से किया गया। पूजा विधि पुजारी रूपेंद्र शुक्ला द्वारा संपन्न कराई गई तथा अखंड ज्योत प्रज्वलित कर पाठ प्रारंभ किया गया। पाठ वाचन स्नेह पाठक (भीलवाड़ा) द्वारा किया गया। बाबा श्याम का दिव्य एवं आकर्षक श्रृंगार पुजारी रूपेंद्र शुक्ला एवं रवि पंडित द्वारा किया गया।

Bhilwara : काशीपुरी धाम हुआ “अखंड ज्योत है अपर माया, श्याम देव की प्रबल छाया” से गूंजायमान

मंदिर परिसर को खाटू धाम की तर्ज पर कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा भव्य रूप में सजाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभूति हुई। समिति अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने बताया कि 27 फरवरी को प्रातः भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर में बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा एवं संकीर्तन होगा। सायंकाल ‘श्याम मनोहर’ भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चंडीगढ़ से पधार रहे भजन गायक मोनू दुआ एवं भोपाल से पंकज पांचाल अपने मधुर एवं भक्तिमय भजनों द्वारा बाबा को रिझाएंगे और श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

Bhilwara: सीए दिनेश सुथार होंगे के शाखा अध्यक्ष, सीए पुलकित राठी बने सचिव

मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि निशान यात्रा आस्था और समर्पण का प्रतीक है। निशान अर्पण के माध्यम से भक्त अपने जीवन की मंगलकामनाएं बाबा के चरणों में समर्पित करते हैं। सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर लाइव किया जाएगा, जिससे देश-विदेश में बसे श्याम भक्त भी जुड़ सकें। श्री श्याम सेवा समिति के सभी सदस्य निशान यात्रा एवं महोत्सव की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति ने सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रमों को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

Bhilwara : काशीपुरी धाम हुआ “अखंड ज्योत है अपर माया, श्याम देव की प्रबल छाया” से गूंजायमान

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें