Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : भक्ति और श्रद्धा के संगम से गूंजा काशीपुरी धाम, भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या संपन्न

Bhilwara : भक्ति और श्रद्धा के संगम से गूंजा काशीपुरी धाम, भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या संपन्न

Bhilwara : भक्ति और श्रद्धा के संगम से गूंजा काशीपुरी धाम, भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या संपन्न

धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं: सुरेश पोदार

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति (रजि.) काशीपुरी धाम, भीलवाड़ा द्वारा श्री श्याम मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का अत्यंत भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हनुमान जी की भक्ति में लीन होकर वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।

Bhilwara : भक्ति और श्रद्धा के संगम से गूंजा काशीपुरी धाम, भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या संपन्न

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ हुआ, जिसके पश्चात संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। पूरे मंदिर परिसर में जय श्री राम एवं बजरंगबली की जय के जयकारों से माहौल गूंज उठा। श्रद्धालु पूरे समय भक्ति में तल्लीन होकर पाठ का आनंद लेते रहे। भजन संध्या में भजन गायक अक्षत अग्रवाल एवं पारस बैरिवाल ने एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। उनके मधुर स्वर और भावपूर्ण गायन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के दौरान कई श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्ति, उत्साह और आनंद से सराबोर हो गया।

Bhilwara : 751 किलो लाल मिर्च से दहकेगी यज्ञ की ज्वाला, शत्रु बाधा निवारण के लिए होगा महायज्ञ

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धा एवं आस्था के साथ सामूहिक आरती की गई, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेश पोदार ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को एकजुट कर आपसी प्रेम एवं भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम की सफलता में श्री श्याम सेवा समिति काशीपुरी धाम के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा, जिनकी मेहनत एवं समर्पण से यह आयोजन भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Bhilwara : भक्ति और श्रद्धा के संगम से गूंजा काशीपुरी धाम, भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या संपन्न

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें