Bhilwara : खाटू की तर्ज पर सज गया काशीपुरी धाम, अखंड ज्योत पाठ आज
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के काशीपुरी धाम स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत गुरूवार 26 फरवरी प्रातः 11.15 बजे से दुर्गामी अखंड ज्योत पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर अखंड ज्योत पाठ का वाचन प्रसिद्ध वाचक स्नेह पाठक (भीलवाड़ा) द्वारा किया जाएगा।

महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को खाटू धाम की तर्ज पर आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया गया है। विशेष रूप से कोलकाता से आए कुशल कारीगरों द्वारा दरबार, फूल सज्जा एवं आकर्षक पृष्ठभूमि का मनमोहक श्रृंगार किया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बाबा श्याम का दिव्य श्रृंगार पुजारी रूपेंद्र शुक्ला एवं रवि पंडित द्वारा विधि-विधान से किया जाएगा। भक्तों के लिए सुव्यवस्थित दर्शन, प्रसाद वितरण एवं बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।
Bhilwara : दीपिका आर्ट एकेडमी में रंगों और सृजन का उत्सव, अल्य मिस्त्री की कला प्रदर्शनी का हुआ भव्य शुभारंभ
समिति अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत 27 फरवरी को प्रातः भव्य निशान यात्रा, दोपहर में छप्पन भोग एवं संकीर्तन तथा सायंकाल भजन संध्या का आयोजन होगा। 28 फरवरी को प्रातः विशेष कीर्तन एवं महाआरती के साथ महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम संपन्न होंगे। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने शहर के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कवरेज करने का आग्रह किया है। महोत्सव की तैयारियों में राकेश काबरा, नितिन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, प्रिंस, विवेक, जयंत, दीपक, चिन्मय, अभिषेक, कन्हैया, सुरेंद्र, विपिन, घनश्याम, बृजेश, विजेंद्र, अंकित, चिराग, रामकिशन, मोहित, यश, महावीर, राजपाल, टोनी, पुनीत एवं अक्षत सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति ने सभी श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भक्ति रस का लाभ लेने की अपील की है।
Bhilwara : खाटू की तर्ज पर सज गया काशीपुरी धाम, अखंड ज्योत पाठ आज




















