Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : जीतो लेडीज विंग द्वारा महिलाओं के भावनात्मक स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता पर प्रेरक सत्र आयोजित

Bhilwara : जीतो लेडीज विंग द्वारा महिलाओं के भावनात्मक स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता पर प्रेरक सत्र आयोजित

Bhilwara : जीतो लेडीज विंग द्वारा महिलाओं के भावनात्मक स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता पर प्रेरक सत्र आयोजित

‘इमोशनल वेलनेस फॉर वूमेन’ कार्यक्रम में मानसिक संतुलन व आत्म-देखभाल पर दिया मार्गदर्शन

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। महिलाओं के भावनात्मक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं बेहतर पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जीतो भीलवाड़ा लेडीज विंग द्वारा ‘नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन अवेयरनेस वीक’ के अंतर्गत “इमोशनल वेलनेस फॉर वूमेन&न्यूट्रिंग माइंड, स्ट्रेंथनिंग सौल ” विषय पर जागरूकता एवं प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम द ग्रीन्स, चित्तौड़ रोड स्थित सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन नीता बाबेल द्वारा मुख्य वक्ता मनोवैज्ञानिक डॉ.श्रुति मोदी के स्वागत से हुआ।

इस अवसर पर श्रीमती बाबेल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित यह पहल महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, संतुलित पोषण एवं मानसिक सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से की गई है। मुख्य वक्ता डॉ. श्रुति मोदी ने महिलाओं के भावनात्मक स्वास्थ्य, मानसिक दबाव, आत्म-देखभाल तथा जीवन संतुलन के महत्व पर सरल एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि महिलाएँ अक्सर परिवार और समाज की जिम्मेदारियों के कारण अदृश्य भावनात्मक बोझ वहन करती हैं, जिससे तनाव, मानसिक थकान और ओवरवेल्म की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने तनाव प्रबंधन, स्वस्थ सीमाएँ निर्धारित करने, भावनात्मक संतुलन बनाए रखने तथा नियमित आत्म-देखभाल को मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया।

Bhilwara : जीतो लेडीज विंग द्वारा महिलाओं के भावनात्मक स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता पर प्रेरक सत्र आयोजित

उन्होंने सकारात्मक सोच, माइंडफुलनेस और छोटे दैनिक अभ्यासों को मानसिक संतुलन बनाए रखने में प्रभावी बताया। प्रतिभागियों ने भावनात्मक ट्रिगर्स की पहचान, तनाव नियंत्रण तकनीकों तथा अपराधबोध के बिना सीमाएँ निर्धारित करने (बाउंड्री सेटिंग) के महत्व को समझा। इस सत्र ने महिलाओं को स्वयं से जुड़ने, आत्मबल सुदृढ़ करने और भावनात्मक स्थिरता बनाए रखने की प्रेरणा दी। हेल्थ एंड न्यूट्रीशन कन्वीनर डॉ. निधि चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। कुपोषण कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, इसलिए संतुलित आहार और स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

Bhilwara : खाटू की तर्ज पर सज गया काशीपुरी धाम, अखंड ज्योत पाठ आज

जीतो लेडीज विंग का उद्देश्य महिलाओं को मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें संतुलित एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यह सत्र उसी दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ। इस अवसर पर जयवन्ती अजमेरा, रीना सिसोदिया, लाड मेहता, निकिता पाटोदी, नेहा पोखरना, ऊषा काला, स्वीटी नेनावटी, नीतू सुतरिया, मेघना जैन, अमिता बाबेल, अनु मोदी, निधि गर्ग, सरला, आरती राठी, भावना काबरा, दीपिका पाटनी, सुनीता जगेटिया, वीणा मोदी, कृष्णा लड़ा, अर्चना बाहती, गीतांजलि अजमेरा, शकु मलानी, संगीता, कुसुम आगाल, भव्या काबरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रही।

Bhilwara : जीतो लेडीज विंग द्वारा महिलाओं के भावनात्मक स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता पर प्रेरक सत्र आयोजित

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें