Bhilwara : जिला परिवहन विभाग द्वारा जॉच/चैकिंग अभियान, 16-18 वर्ष के लिए लाइसेंस नियमों की दी जानकारी
स्कूली बच्चों द्वारा बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर सख्ती, सेंट्रल एकेडमी स्कूल के 10 छात्रों के काटे चालान
स्कूल के बाहर विशेष जांच अभियान, प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को दी चेतावनी, नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी के निर्देशन मे जिले मे अवयस्क छात्र-छात्राओं एवं बिना वैध लाईसेंस के छात्रों द्वारा वाहनों के चालन की रोकथाम हेतु विभाग द्वारा जॉच/चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

स्कूली बच्चों द्वारा बिना लाइसेंस वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में शुक्रवार को परिवहन निरीक्षक मनीष कुमार उडऩदस्ता प्रभारी डीएफएस 21 द्वारा सेंट्रल एकेडमी विद्यालय बापूनगर के यहॉ चैकिंग की गई। जिसमे बिना वैध लाईसेंस के वाहनों का चालन करते पाये गये 10 छात्र-छात्राओं के विरूद्ध चालान बनाये गये तथा वाहनों का उपयोग बिना वैध दस्तावेजों नही करने की समझाईश भी की गई।
Bhilwara : श्रमिक प्रतिनिधिमंडल ने नए लेबर कोड पर फैल रही भ्रांतियों को लेकर उप श्रम आयुक्त से की मुलाकात
साथ ही स्कुल प्रबंधन को भी ऐसे छात्र-छात्राओं को विद्यायल मे बिना वैध लाईसेंस के दुपहिया/चौपहिया वाहनों के लाने हेतु अनुमत नही किया जावे इस हेतु पाबंद किया गया। वैध लाईसेंस धारक छात्र छात्राओं को हेलमैट पहनकर ही दुपहिया वाहन का उपयोग करने हेतु निर्देश दिये। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विधालयों मे यह चैकिंग अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत कम उम्र के विधार्थियों द्वारा बिना वैध लाईसेंस वाहनों के उपयोग पर समझाईश एवं प्रवर्तन कार्यवाही की जायेगी।
Bhilwara : जिला परिवहन विभाग द्वारा जॉच/चैकिंग अभियान, 16-18 वर्ष के लिए लाइसेंस नियमों की दी जानकारी




















