Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : शहर विधायक अशोक कोठारी की पहल, नन्हे बच्चों के लिए खेलों का शानदार माहौल

Bhilwara : शहर विधायक अशोक कोठारी की पहल, नन्हे बच्चों के लिए खेलों का शानदार माहौल

Bhilwara : शहर विधायक अशोक कोठारी की पहल, नन्हे बच्चों के लिए खेलों का शानदार माहौल

विधायक खेल विकास योजना के तहत 1 दिसंबर से स्पोर्ट्स अकादमियों का आगाज

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) । भीलवाड़ा के नन्हे बच्चों को मोबाइल, टीवी और फास्ट फूड की लत से दूर कर उन्हें आउटडोर खेलों से जोड़ने के लिए शहर विधायक अशोक कोठारी की पहल पर खेलेंगे तो खिलेंगेश् थीम पर विधायक खेल विकास योजना के अंतर्गत स्पोर्ट्स अकादमियों की शुरुआत 1 दिसंबर से की जा रही है।

ये स्पोर्ट्स अकादमियां शहर के चार प्रमुख स्थानों पर संचालित होंगी जिसमें सेठ मुरलीधर मानसिंहका गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड, राजकीय माणिक्य लाल वर्मा महाविद्यालय ग्राउंड आरसी व्यास कॉलोनी स्थित मोदी ग्राउंड, तिलक नगर स्थित रामपाल उपाध्याय स्टेडियम शामिल है। विधायक खेल विकास योजना के संयोजक विवेक निमावत और अजीत जैन ने बताया कि इन अकादमियों में 3 वर्ष से 13 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा।

Bhilwara : शहर विधायक अशोक कोठारी की पहल, नन्हे बच्चों के लिए खेलों का शानदार माहौल

शाम को दो घंटे चलने वाले इन केंद्रों पर बच्चों को हॉकी, फुटबॉल के अलावा सभी जनरल खेलों की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया की यह योजना उन बच्चों के लिए एक वरदान है जो प्राइवेट स्पोर्ट्स अकादमियों की भारी-भरकम फीस के कारण खेलों से वंचित थे। विधायक अशोक कोठारी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इन अकादमियों से जोड़कर उन्हें स्वस्थ और मजबूत भविष्य दें। वर्तमान में खेल विकास योजना के तहत पुर रोड स्थित प्रताप नगर स्कूल और चंद्रशेखर आजाद नगर आदित्य विहार रोड स्थित सेवा सदन खेल मैदान पर हॉकी अकादमी सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।

Bikaner : भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी गठित बिश्नोई होंगे प्रदेश उपाध्यक्ष बीकानेर को मिला मौका

खेल अकादमियों के सफल संचालन के लिए महेश शर्मा, धर्मपाल यादव, दिनेश सोलंकी, कोमल शर्मा, पलक राजपूत और मनीषा सोलंकी को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। बच्चों के रजिस्ट्रेशन के लिए मुख्य प्रशिक्षक अजीत जैन से मोबाइल नंबर 99282 00577 पर संपर्क किया जा सकता है। इस योजना को लेकर नन्हे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। विधायक टीम प्रतिदिन खेल मैदानों को व्यवस्थित करने में जुटी हुई है।

Bhilwara : शहर विधायक अशोक कोठारी की पहल, नन्हे बच्चों के लिए खेलों का शानदार माहौल

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें