Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : मानव जीवन दुर्लभ है, सभी अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए दया का भाव रखें: विधायक अशोक कोठारी

Bhilwara : मानव जीवन दुर्लभ है, सभी अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए दया का भाव रखें: विधायक अशोक कोठारी

Bhilwara : मानव जीवन दुर्लभ है, सभी अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए दया का भाव रखें: विधायक अशोक कोठारी

विधायक कोठारी के 2 वर्ष पूर्ण, सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा, वृद्धजन, दिव्यांगजन और पीड़ित मानवता की सेवा पर दिया विशेष जोर

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा के विधायक अशोक कोठारी के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न क्षेत्रों में मानवता के कार्यों में भागीदारी निभाकर इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। विधायक कोठारी ने इस अवसर पर गौ सेवा, वृद्धजन, दिव्यांगजन और पीड़ित मानवता की सेवा पर विशेष जोर दिया।

बीते दो वर्षों में उन्होंने क्षेत्र के विकास को नया आयाम दिया है और कई उपलब्धियां हासिल की हैं। श्री कृष्ण गौ सेवा उपचार केन्द्र, हरनी महादेव पर, परम पूज्य आराध्या गुरुदेव श्री समकित मुनि जी म.सा. की पावन प्रेरणा से भगवान महावीर जीव दया के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक कोठारी ने उपचाररत गौ वंश को भावों के साथ नवकार मंत्र का पाठ करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना की। श्री अखिल भारतीय जैन संस्कृति सेवा केंद्र भीलवाड़ा के सानिध्य में श्रीओम शांति सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में विधायक कोठारी ने प्रथम पूज्य गजानन भगवान के दर्शन किए।

Bhilwara : मानव जीवन दुर्लभ है, सभी अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए दया का भाव रखें: विधायक अशोक कोठारी

उन्होंने वृद्ध जनों से आशीर्वाद लेते हुए सेवा संकल्प की प्रेरणा ली और कहा कि मानव जीवन दुर्लभ है, अनंत जन्मों की यात्रा के बाद हमें यह जीवन मिला है। हमारा जीवन श्रेष्ठ हो, सुन्दर हो, और सार्थक हो इसीलिए हम आए हैं। सभी अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए दया का भाव रखें। लॉयनिजम वर्ष 2025-26 के जरूरतमंदों को खुशियां बाटो अभियान के अंतर्गत, महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय भीमगंज में कार्यक्रम आयोजित हुआ। लायंस क्लब भीलवाड़ा शाखा द्वारा छात्रों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म स्वेटर व कंबल वितरण का शुभारंभ विधायक अशोक कोठारी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

Jaipur : अन्तर्राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर सादिक रजा फॉरएवर मिस इंडिया पेजेन्ट में करेंगे शिरकत

इसके बाद विधायक कोठारी ने हरिसेवा धाम में दिव्यांगजनों की सहायता के लिए कम्बल एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मद से देने हेतु 50 दिव्यांगजनों के स्कूटी के आवेदन भी भरवाए गए। सेवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सत्यनारायण मूंदड़ा, गजानंद बजाज, एडवोकेट पवन पंवार, रोशन लाल, राधेश्याम सोमानी, रामस्वरूप डाड, रचित राज रांका, शिक्षाविद विवेक निमावत, सत्यनारायण गूगड, कन्हैया लाल स्वर्णकार, महादेव जाट सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी, गौ भक्त और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Bhilwara : मानव जीवन दुर्लभ है, सभी अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए दया का भाव रखें: विधायक अशोक कोठारी

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें