Bhilwara : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन भीलवाड़ा शाखा का अजमेर में भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
भीलवाड़ा शाखा अध्यक्ष मधु लढा बनी प्रदेश कार्यकारी में जनसंपर्क प्रभारी
नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी, समाज सेवा व महिला सशक्तिकरण के लिए लिया संकल्प
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, भीलवाड़ा शाखा का शपथ ग्रहण समारोह अजमेर के मित्तल मॉल में बड़े ही गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर देशभर से आई महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस दौरान राजस्थान प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम बैठक का आयोजन अजमेर शाखा के आतिथ्य में किया गया।

जिसमें अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा राठी एवं राष्ट्रीय सचिव बबीता दीदी एवं नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अंबिका हैडा एवं सचिव रागिनी खंडेलवाल, नीलम तापड़िया आदि पदाधिकारियों के सानिध्य में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई। समारोह में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों द्वारा भीलवाड़ा शाखा अध्यक्ष मधु लढा, सचिव अनुपमा मंत्री एवं कोषाध्यक्ष उषा सोनी को ऊपरना एवं पगड़ी पहनाकर पद की शपथ दिलाई।
Bhilwara : जोधपुर क्लब द्वारा संगोष्ठी आयोजित, पर्यावरण और जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
इस दौरान नव-निर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा दीदी एवं सचिव बबीता दीदी ने भीलवाड़ा शाखा अध्यक्ष मधु लढा को प्रदेश कार्यकारी में जनसंपर्क पद की शपथ दिलाई। मधु लढा ने सभी प्रादेशिक सदस्याओ के साथ आत्मीय जनसंपर्क बनाने का संकल्प लिया। लढा ने कहा की नई टीम से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। साथ ही सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। अंत में अजमेर शाखा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। समारोह में भीलवाड़ा से उषा सोमानी पुष्पा मुंद्रडा, मंजू झंवर, मंजू दरक, जतन हिंगड़ मंजू सोमानी सहित कई सदस्याओ ने भाग लिया।
Bhilwara : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन भीलवाड़ा शाखा का अजमेर में भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न




















