Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर भीलवाड़ा में ’त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव’ का भव्य समापन

Bhilwara : ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर भीलवाड़ा में ’त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव’ का भव्य समापन

Bhilwara : ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर भीलवाड़ा में ’त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव’ का भव्य समापन

अमरनाथ और वैष्णो देवी की गुफाओं ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय ’त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव’ सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। हरनी महादेव रोड स्थित स्मृति वन के समीप ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर आयोजित इस महोत्सव में हजारों की संख्या में भीलवाड़ा वासियों ने आध्यात्मिक शांति और आनंद का लाभ लिया। मीडिया प्रभारी अशोक कोरानी ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में अमरनाथ और मां वैष्णो देवी की भव्य गुफाएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।

Bhilwara : ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर भीलवाड़ा में ’त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव’ का भव्य समापन

श्रद्धालुओं ने गुफा के भीतर साक्षात् दर्शन जैसा अनुभव किया। इसके साथ ही एक ही स्थान पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर भक्तों ने स्वयं को धन्य महसूस किया। महोत्सव में सजाए गए ’सतयुगी राजदरबार’ की सजीव झांकी ने लोगों को देवत्व और मर्यादा से परिपूर्ण प्राचीन संस्कृति की याद दिला दी। सेवाकेंद्र संचालिका बीके तरुणा ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जन-मानस में आध्यात्मिक चेतना जगाना था।

भीलवाड़ा सेपरा टकरा संघ द्वारा खेलों इण्डिया अभियान के तहत अस्मिता खेलों इण्डिया का आयोजन

आध्यात्मिक कला दीर्घा और प्रदर्शनी के माध्यम से ईश्वरीय ज्ञान का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में परिवारों ने शिरकत की और राजयोग साधना के माध्यम से मानसिक शांति की अनुभूति की। संस्थान की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्वयंसेवकों और धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और विश्व शांति की कामना के साथ शिव ध्वज फहराया गया।

Bhilwara : ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर भीलवाड़ा में ’त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव’ का भव्य समापन

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें