Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : सुदिवा, खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन समारोह आयोजित, 65 स्टाफ सदस्यों ने लिया भाग

Bhilwara : सुदिवा, खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन समारोह आयोजित, 65 स्टाफ सदस्यों ने लिया भाग

दैनिक दिनचर्या में शामिल करना शारीरिक और मानसिक ताजगी के लिए अनिवार्य है खेल: वरुण लढा

Advertisement Box

विजेता और उपविजेता टीम के सभी सदस्यों को चेयरमैन जेसी लढा और मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण लढा द्वारा ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। खेल को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक ताजगी के लिए अनिवार्य है। यह अनुशासन, टीम वर्क और जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। यह बात सुदिवा स्पिनर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण लढा ने सुदिवा, खेल महोत्सव के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। इससे पुर्व भीलवाड़ा में पर्यावरण संवर्धन के तत्वाधान में सुदिवा स्पिनर्स प्राइवेट लिमिटेड सरेरी में आयोजित हो रहे खेल महोत्सव का भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया।

Bhilwara : सुदिवा, खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन समारोह आयोजित, 65 स्टाफ सदस्यों ने लिया भाग

इस आयोजन में संस्थान के चेयरमैन जेसी लढा और मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण लढा ने जिला मुख्यालय (क्रीड़ा भारती) से बुलाये गए सभी निर्णायक सदस्यों, को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संस्थान में आयोजित हो रहे इस खेल महोत्सव में इनडोर खेल शतरंज, कैरम, बैडमिंटन और टेबल टेनिस सभी खेल संस्थान के सामुदायिक विकास भवन में खेले गए जिसमे संस्थान के कुल 65 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया जिसका कुशल संचालन संस्थान द्वारा बुलाये गए (क्रीड़ा भारती) भीलवाड़ा के सभी अनुभवी निर्णायक राजेन्द्र कुमार काबरा, राजेश सोमानी, मुकेश सोमानी, पदम कुमार जैन, एवम विजय कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ। उक्त आयोजित खेल महोत्सव में बैडमिंटन के खेल में विजेता टीम में चेतन सिंह रावत (अकॉउंट्स विभाग) और उनके सहयोगी रोहित छिपा (ओपन एन्ड पैकिंग) रहे, और उपविजेता टीम में नवीन जांगिड़( आई. टी. विभाग) और नवीन खाती(प्रोडक्शन पोस्ट स्पिनिंग विभाग) रहे। वर्ष 2024-25 में आयोजित किये गए खेल महोत्सव में शतरंज के विजेता पवन व्यास (क्वालिटी कंट्रोल विभाग) इस वर्ष भी शतरंज के चैम्पियन रहे और नवीन जांगिड़ (आई. टी. विभाग) उपविजेता रहे।

Bhilwara : प्रदेश महिला कांग्रेस का नेतृत्व सृजन प्रशिक्षण शिविर संपन्न, भीलवाड़ा महिला कांग्रेस ने दिखाया दम

कैरम के खेल में अक्षय जैन (टेक्निकल) एवं उनके सहयोगी अमित शर्मा (इंजीनियरिंग विभाग) की टीम विजेता एवम आशुतोष पाण्डेय (मानव संसाधन विभाग) और उनके सहयोगी अवधेश कुमार (क्वालिटी कंट्रोल विभाग)की टीम उपविजेता रही। टेबल टेनिस के खेल में एसके राय (परचेज विभाग) विजेता एवम वरुण लढा (मैनेजमेंट) उप विजेता रहे। खेल महोत्सव के सभी खेलों के विजेता और उपविजेता टीम के सभी सदस्यों को संस्थान के चेयरमैन जेसी लढा और संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण लढा द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, और सभी को बधाई दिया। खेल महोत्सव का सफल आयोजन एवम संचालन आशुतोष पाण्डेय (मानव संसाधन विभाग) एवं सहयोगी नीरज सुखवाल नें किया।

Bhilwara : सुदिवा, खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन समारोह आयोजित, 65 स्टाफ सदस्यों ने लिया भाग

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें