Bhilwara : गिरीश अग्रवाल अध्यक्ष, केजी सोनी सचिव, आदित्य मानसिंहका बने कोषाध्यक्ष
भाविप विवेकानंद शाखा के चुनाव संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने परिषद के मूल मंत्र को दोहराया
पैथोलॉजी लैब और डायलिसिस केंद्र शुरू करेगी शाखा, सेवा कार्यों के विस्तार का लिया संकल्प
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा के आगामी सत्र के लिए सांगठनिक चुनाव सोमवार को शहर समन्वयक श्याम कुमावत की देखरेख में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सर्वसम्मति का परिचय देते हुए शाखा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें गिरीश अग्रवाल को आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक श्याम कुमावत ने सर्वसम्मति से निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। कार्यकारिणी में केजी free सोनी को सचिव और आदित्य मानसिंहका को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही महिला सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनु हिम्मतरामका को महिला संयोजिका नियुक्त किया गया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने परिषद के मूल मंत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण को दोहराया। अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने आगामी विजन साझा करते हुए कहा कि शाखा अपने स्थाई प्रकल्पों को और अधिक प्रभावी बनाएगी।
Bhilwara : भाविप प्रांतीय अधिवेशन, भीलवाड़ा की धरा पर हुआ सेवा कार्यों का शंखनाद
उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में भारत विकास परिषद द्वारा आमजन की सुविधा के लिए एक अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब और डायलिसिस केंद्र का संचालन शुरू किया जाएगा, ताकि रियायती दरों पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर शाखा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सांगठनिक मजबूती और समाज के अंतिम छोर तक सेवा कार्यों को पहुँचाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर श्रेष्ठ कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन का संकल्प लिया।
Bhilwara : गिरीश अग्रवाल अध्यक्ष, केजी सोनी सचिव, आदित्य मानसिंहका बने कोषाध्यक्ष




















