Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : जेंडर समानता केवल महिलाओं का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है

Bhilwara : जेंडर समानता केवल महिलाओं का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है
Bhilwara : जेंडर समानता केवल महिलाओं का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है: शशि प्रभा

रूपी देवी कॉलेज मांडल में लैंगिक भेदभाव पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

जागरूकता कार्यशाला से विद्यार्थियो की मुद्दे के प्रति संवेदनशीलता और समझ विकसित होती है: टीना गुर्जर

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। बाल व महिला चेतना समिति तथा डायरेक्ट एक्शन फॉर वूमेन नाऊ के संयुक्त तत्वावधान में रूपी देवी कॉलेज, मांडल में छात्राओं के लिए लैंगिक भेदभाव एवं जेंडर समानता विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं परिचय से हुई। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को इस विषय की प्रासंगिकता से अवगत कराया।

Bhilwara : जेंडर समानता केवल महिलाओं का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है

संस्था अध्यक्ष तारा अहलूवालिया ने कहा कि कम उम्र में ही जेंडर से जुड़े मुद्दों को समझना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में समानता की सोच को मजबूत किया जा सके। कार्यशाला की मुख्य वक्ता उदयपुर से आई शशि प्रभा ने छात्राओं को दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से जेंडर की अवधारणा को बेहद सरल और प्रभावी ढंग से समझाया। उन्होंने घर-परिवार में लड़का-लड़की के बीच किए जाने वाले भेदभाव, काम के बंटवारे, शिक्षा और केरियर से जुड़े सामाजिक नजरिए पर विस्तार से चर्चा की। शशि प्रभा ने बताया कि जेंडर समानता केवल महिलाओं का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

Bhilwara : हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर परिसर में होगा सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह

उनके संवादात्मक अंदाज़ ने छात्राओं को सोचने, सवाल करने और अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज की सचिव टीना गुर्जर ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से विद्यार्थियो की मुद्दे के प्रति संवेदनशीलता और समझ विकसित होती है। इसके साथ ही उन्होंने भीलवाड़ा में लड़कियों के लिए शॉर्ट स्टे होम की सुविधा न होने पर चिंता जाहिर की और इसकी आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर संस्था की ओर से श्याम लाल, भावना, परमेश सहित महाविद्यालय के स्टाफ व 300 छात्राएं उपस्थित रही।

Bhilwara : जेंडर समानता केवल महिलाओं का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें