Bhilwara : हेमू कालानी के 104वें जन्मदिवस पर दी पुष्पांजली
ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते युवाओं ने “भारत माता की जय” और “अमर शहीद हेमू कालानी अमर रहे” जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को किया गुंजायमान
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद हेमू कालानी का 104वां जन्म दिवस आज हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 11 बजे सिन्धुनगर स्थित हेमू कालानी सर्कल पर सिन्धी समाज के गणमान्य नागरिकों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पहार भेंट कर उनका पुण्य स्मरण किया। इससे पूर्व सिन्धी समाज के युवाओं ने जमकर गैर नृत्य किया और भारत माता की जयकारे के नारे लगाये। साथ ही ‘अमर शहीद हेमू कालानी अमर रहे’ का जयघोष किया। इससे पूर्व सिन्धी समाज के युवाओं ने पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति रंग में रंग दिया।

“धमधा में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान: कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने पर जोर”
ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते युवाओं ने “भारत माता की जय” और “अमर शहीद हेमू कालानी अमर रहे” जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। सर्वप्रथम अमर शहीद हेमू कालानी सिन्धी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष दयाराम मेठानी ने अमर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ाया, अगरबत्ती जलाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। तत्पश्चात विधायक अशोक कोठारी, ईश्वरलाल केसवानी, शंकरलाल मेठानी, जगदीश नंदवानी, राजेश मेठानी, मुरलीधर मामनानी, विनोद झुर्रानी, विजय हिंगोरानी, राजकुमार दरियानी, बंटी साधवानी, भगवान मेठानी, चन्द्रप्रकाश सामतानी, तुलसीदास नथरानी, किशोर पारदासानी, अंकुर सनाढ्य, दीपू सबनानी समेत कई गणमान्य नागरिकों ने हेमू कालाणी की प्रतिमा पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
Bhilwara : हेमू कालानी के 104वें जन्मदिवस पर दी पुष्पांजली



















