Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीलवाड़ा डेयरी ने घटाई उपभोक्ता दरें, सरस घी हुआ सस्ता, बाजार में बढ़ेगी रौनक

जीएसटी घटने का मिला लाभ, उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ, नई दरें 22 से हो गई लागू

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) केंद्र सरकार ने घी पर लगने वाला जीएसटी 12 से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। त्योहारों से पहले आमजन के लिए राहत की खबर है। अब घरों के बजट में बड़ी बचत होगी क्योंकि सरस घी, पनीर और बटर समेत डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतें घटा दी गई हैं। इसके बाद राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड, जयपुर के निर्देश पर भीलवाड़ा जिला दूध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड भीलवाड़ा डेयरी ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घी की दरों में कमी की है। भीलवाड़ा डेयरी की ओर से जारी आदेश के अनुसार नई दरें 22 सितम्बर से लागू हों गई। इस बदलाव का असर सरस ब्रांड घी एवं गाय के घी दोनों पर पड़ेगा।

Advertisement Box

लूणकरणसर डॉ. बी.आर.अम्बेडकर राजकीय छात्रावास का शिलान्यास समारोह आयोजित

22 सितंबर से प्रभावी नई दरें सरस घी 1 लीटर पोली पैक 551 रुपए प्रति लीटर, आधा लीटर पोली पैक 554 रुपए प्रति किलो की दर से, 200 एमएल पोली पैक 561 रुपए प्रति पैक, 5 लीटर टिन 2740 रुपए प्रति टिन, 15 किलो टिन 9045 रुपए प्रति टिन, गाय का घी 1 लीटर पोली पैक 570 रुपए प्रति लीटर, 5 लीटर टिन 2835 रुपए प्रति टिन, 15 किलो टिन 9330 रुपए प्रति टिन भाव हो गया। घी की दरों में आई इस कमी से त्योहारों के सीजन में उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा। शादी-ब्याह और मिठाइयों में घी की खपत अधिक रहती है, ऐसे में दरों में कमी से बाजार में भी रौनक बढ़ेगी।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें