Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” का मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने किया शुभारंभ

Bhilwara : मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” का मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने किया शुभारंभ

Bhilwara : मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” का मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने किया शुभारंभ

19 मार्च से 15 मई तक चलेगा विकसित ग्राम अभियान, हर पंचायत में बनेगा विकास का रोडमैप

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। राज्य के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शुक्रवार को भीलवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” के तहत ग्राम पंचायत स्वरूपगंज में आयोजित प्रथम ग्राम सभा में भाग लेकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने अभियान की प्रगति एवं तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने राजीविका स्टॉल का अवलोकन कर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “विकसित भारत 2047” की परिकल्पना के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें युवा, नारी शक्ति, गरीब एवं अन्नदाता को केंद्र में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दूरदर्शी विजन है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास को सुनिश्चित करना है। मुख्य सचिव ने बताया कि “विकसित राजस्थान 2047” के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया गया है, जिसके तहत राज्य को सतत आर्थिक वृद्धि के साथ सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास, औद्योगिक विस्तार एवं पूंजीगत व्यय में वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

भीलवाड़ा जैसे औद्योगिक जिलों में टेक्सटाइल एवं स्पिनिंग सेक्टर को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने अभियान की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि यह एक जन-केंद्रित एवं सहभागी योजना है, जिसके अंतर्गत 19 मार्च से 15 मई तक ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर व्यापक जनभागीदारी के साथ विकास योजनाओं का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओंकृजैसे पेयजल, सड़क, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओंकृका विस्तृत आकलन किया जाएगा तथा ळप्ै आधारित प्लानिंग के माध्यम से अल्पकालीन (वर्ष 2030 तक), मध्यकालीन (वर्ष 2035 तक) एवं दीर्घकालीन (वर्ष 2047 तक) विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी।

Bhilwara : मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” का मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने किया शुभारंभ

मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान के दौरान ग्राम स्तर से प्राप्त सुझावों को पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर समेकित कर प्रत्येक जिले का एक विशिष्ट एवं लक्ष्य-आधारित मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। सभी योजनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर पारदर्शिता एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे ग्राम सभा में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपनी आवश्यकताओं एवं सुझावों को साझा करें, ताकि आगामी 15-20 वर्षों की विकास रूपरेखा स्थानीय आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Bhilwara : संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान द्वारा सामूहिक गणगौर का उद्यापन कर निभाई परंपरा

इस अवसर पर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने अपने संबोधन में अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यकताओं का वैज्ञानिक विश्लेषण कर चरणबद्ध विकास योजना तैयार की जाएगी, जिससे क्षेत्र का संतुलित एवं सतत विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) रणजीत सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) प्रतिभा देवटिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चंद्रभान सिंह भाटी सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bhilwara : मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” का मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने किया शुभारंभ

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें