Bhilwara : चमकता जीवन सेवा संस्थान ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत की
नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है, इससे बचाव ही सबसे बड़ा समाधान है: चेतन पारीक
हरी झंडी दिखाकर किया जागरूकता अभियान का शुभारंभ, युवाओं को नशामुक्त जीवन का दिया संदेश
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। चमकता जीवन सेवा संस्थान द्वारा समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हेमेंद्र शर्मा (पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष,) एवं धर्मेंद्र पारीक (नगर निगम नेता प्रतिपक्ष) उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाज में नशा मुक्ति के लिए ऐसे प्रयासों को अत्यंत आवश्यक बताया।

Bhilwara : चंद्रशेखर आजाद नगर में माहेश्वरी महिला मंडल के नए सत्र का धार्मिक प्रश्नोत्तरी से शुभारंभ
संस्था अध्यक्ष चेतन पारीक ने अपने संबोधन में युवाओं एवं आमजन से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है, और इससे बचाव ही सबसे बड़ा समाधान है। पारीक ने बताया कि यह अभियान विभिन्न क्षेत्रों में रैलियों, नुक्कड़ नाटकों और जनसंवाद के माध्यम से चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका संदेश पहुंच सके। साथ ही, स्कूलों और कॉलेजों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में शैलेन्द्र व्यास, रजनीश अजमेरा, जतिन दाधीच (एडवोकेट), राहुल जैन सहित संस्था के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने मिलकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्प लिया।
Bhilwara : चमकता जीवन सेवा संस्थान ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत की



















