Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : दीपिका आर्ट एकेडमी में रंगों और सृजन का उत्सव, अल्य मिस्त्री की कला प्रदर्शनी का हुआ भव्य शुभारंभ

Bhilwara : दीपिका आर्ट एकेडमी में रंगों और सृजन का उत्सव, अल्य मिस्त्री की कला प्रदर्शनी का हुआ भव्य शुभारंभ

Bhilwara : दीपिका आर्ट एकेडमी में रंगों और सृजन का उत्सव, अल्य मिस्त्री की कला प्रदर्शनी का हुआ भव्य शुभारंभ

व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए समाज में सौहार्द का वातावरण बनाती है कला: दिव्या बांगड

Advertisement Box

कला समाज को जोड़ने और संवेदनशील बनाने का सशक्त माध्यम है: कलाकार अल्य मिस्त्री

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। कला व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और समाज में सौहार्द का वातावरण बनाती है। यह बात बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रजेश बांगड़ मेमोरियल हॉस्पिटल की सीईओ दिव्या बांगड ने दीपिका आर्ट एकेडमी में कलाकार अल्य मिस्त्री की चित्रकला एवं मूर्ति कला प्रदर्शनी के शुभारंभ पर कही। इससे पुर्व शहर के जाट भवन के सामने, शास्त्री नगर स्थित दीपिका आर्ट एकेडमी में नवदीप तथा गुजरात ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में कलाकार अल्य मिस्त्री की चित्रकला एवं मूर्ति कला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ।

Bhilwara : दीपिका आर्ट एकेडमी में रंगों और सृजन का उत्सव, अल्य मिस्त्री की कला प्रदर्शनी का हुआ भव्य शुभारंभ

तीन दिवसीय आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्रजेश बांगड़ मेमोरियल हॉस्पिटल की सीईओ, दिव्या बांगड ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विनीता गर्ग, सम्मानित अतिथि डॉ. प्रतिष्ठा छीपा तथा संस्थापक, आर्ट डे फोटो एवं नेशनल आर्ट एसोसिएशन अतुल पांडिया उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कलाकार की सृजनात्मकता की सराहना की। उद्घाटन अवसर पर कलाकार अल्य मिस्त्री ने कहा कि कला उनके लिए केवल रंगों और आकारों का संयोजन नहीं, बल्कि आत्मा की अभिव्यक्ति है। उन्होंने बताया कि उनकी चित्रकृतियों और मूर्तियों में सामाजिक सरोकार, प्रकृति, मानवीय भावनाएं और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि कला समाज को जोड़ने और संवेदनशील बनाने का सशक्त माध्यम है।

Bhilwara : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हिंदुस्तान जिंक रामपुरा आगुचा में सखी उत्सव का आयोजन

डॉ. प्रतिष्ठा छीपा ने कला को मानसिक स्वास्थ्य से जोड़ते हुए कहा कि चित्रकला और सृजनात्मक गतिविधियां व्यक्ति के मन को शांति और संतुलन प्रदान करती हैं। वहीं अतुल पाडिया ने कलाकार अल्य मिस्त्री की रचनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कृतियों में परंपरा और आधुनिकता का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। आयोजक दीपिका पाराशर ने बताया कि प्रदर्शनी में विविध विषयों पर आधारित चित्रकृतियां एवं आकर्षक मूर्तियां प्रदर्शित की गई हैं, जो कला प्रेमियों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कला के इस उत्सव का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।

Bhilwara : दीपिका आर्ट एकेडमी में रंगों और सृजन का उत्सव, अल्य मिस्त्री की कला प्रदर्शनी का हुआ भव्य शुभारंभ

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें