Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara: सीए संदीप बाल्दी तीसरी बार बने भारत विकास परिषद् राजस्थान के प्रदेश महासचिव

Bhilwara: सीए संदीप बाल्दी तीसरी बार बने भारत विकास परिषद् राजस्थान के प्रदेश महासचिव

Bhilwara: सीए संदीप बाल्दी तीसरी बार बने भारत विकास परिषद् राजस्थान के प्रदेश महासचिव

बाल्दी के नेतृत्व में सेवा और संस्कार कार्यों के लिये राजस्थान बना देश का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सेवा और संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद ने एक बार फिर राजस्थान की टीम पर भरोसा जताया है। दिल्ली में हुई केंद्रीय कोर कमेटी की बैठक के बाद घोषित की गई नई कार्यकारिणी में भीलवाड़ा के सीए संदीप बाल्दी को लगातार तीसरी बार उत्तर-पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है।

Bhilwara: सीए संदीप बाल्दी तीसरी बार बने भारत विकास परिषद् राजस्थान के प्रदेश महासचिव

बाल्दी सत्र 2026-27 के लिए इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालेंगे। संगठन की इस घोषणा के साथ ही राजस्थान के गौरव में एक और अध्याय जुड़ गया है। राजस्थान में भारत विकास परिषद की 250 से अधिक शाखाएँ और 17,000 से अधिक दाम्पत्य सदस्य हैं। पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट बाल्दी, इससे पूर्व सत्र 2024-25 व 2025-26 में भी भारत विकास पारिषद राजस्थान के क्षेत्रीय महासचिव का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। 12 से 14 फरवरी 2026, डॉ. हेडगेवार भवन, रेशमबाग, नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय परिषद् की बैठक’ में बाल्दी के नेतृत्व में भारत विकास परिषद द्वारा राजस्थान में किए जा रहे सेवा और संस्कार कार्यों के लिये उत्तर पश्चिम क्षेत्र को देश का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र भी घोषित किया गया।

Bhilwara : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने मनाया साधारण सभा की मीटिंग के साथ फागोत्सव

सत्र 2025-26 में 15 नई शाखाओं का गठन, देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर 33 विकास रत्न व 197 विकासमित्र के भामाशाह सहयोग से सेवार्थ 55 लाख रुपये की राशि का सहयोग, हिमोग्लोबिन जांच के मेगाकैम्प में 1,75,490 बच्चियों एवं महिलाओं की जांच, 4,58,000 से अधिक विद्यार्थियों के मध्य भारत को जानों प्रतियोगिता, 80,000 से अधिक युवाओं के मध्य संस्कार प्रतियोगिता, महिला सहभागिता व पर्यावरण के क्षेत्र में कई नए आयाम इनके नेतृत्व में स्थापित किये। बाल्दी सत्र 2022-24 में भाविप ट्रस्ट एवं प्रोटीज़ प्रोजेक्ट के राष्ट्रीय मंत्री और सत्र 2019-22 में राजस्थान मध्य प्रांत के प्रांतीय महासचिव का दायित्व भी निर्वाहन कर चुके हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष राधेश्याम रंगा, जोधपुर, क्षेत्रीय वित्तसचिव सीए राजेन्द्र अग्रवाल, सीकर और क्षेत्रीय संगठन सचिव जगदीश शर्मा जोधपुर के दायित्व की भी घोषणा की गई। बाल्दी की इस नियुक्ति पर परिषद के सदस्यों में हर्ष की लहर है और प्रदेशभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

Bhilwara: सीए संदीप बाल्दी तीसरी बार बने भारत विकास परिषद् राजस्थान के प्रदेश महासचिव

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें