Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : प्रताप युवा शक्ति द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 1132 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

Bhilwara : प्रताप युवा शक्ति द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 1132 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

122 युवाओं ने पहली बार रक्त दिया, महिलाओं व बालिकाओं ने सैकड़ों की संख्या में रक्तदान कर रच दिया नया इतिहास

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के आजाद नगर स्थित महाराणा कुंभा ट्रस्ट परिसर में खड़ेश्वर महाराज को श्रद्धांजलि एवं स्व. पुष्पेंद्र सिंह खैराबाद की 12वीं पुण्यतिथि पर 12वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रांत प्रमुख गजेंद्र सिंह चौकी खेड़ा ने यज्ञ से की। शिविर में 1132 यूनिट रक्तदान हुआ। 122 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। प्रताप युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष कान सिंह खारड़ा ने बताया कि शिविर में दिनभर रक्तदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

Advertisement Box

जिलेभर से सर्व समाज के युवाओं व मातृशक्ति ने ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम सात बजे तक चले रक्तदान में महिलाओं व बालिकाओं ने सैकड़ों की संख्या में रक्तदान कर नया इतिहास रच दिया। कार्यक्रम में रक्तदाताओं को ही मुख्य अतिथि माना गया। महंत बनवारी शरण काठिया बाबा व लाल महाराज कोटड़ी ने रक्तदाताओं को आशीर्वाद दिया। भीलवाड़ा, उदयपुर, जयपुर सहित आठ टीमों ने रक्त संग्रहण किया। जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह जामोली ने सभी रक्तदाताओं का स्वागत किया।

Bhilwara : प्रताप युवा शक्ति द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 1132 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

श्री क्षत्रिय युवक संघ, महाराणा कुंभा ट्रस्ट, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, राजपूत विकास परिषद, मेवाड़ क्षत्रीय सेना, अखिल भारतीय विद्यार्थी, परिषद बार एसोसिएशन पीएसआर स्पोर्ट्स क्लब खैराबाद मयूर स्कूल संगठनो ने भाग लिया। मेवाड़ संभाग के अध्यक्ष रणजीत सिंह जालरा ने बताया कि रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह के रूप में कार्यकर्ता यशपाल सिंह, कान सिंह नील की खेडी, नरेंद्र सिंह श्यामपुरा, तेजपाल सिंह कारोही, शंकर सिंह बिलाखी, युवराज सिंह गुवारड़ी, रोहित सिंह बगड़ी, शंकर सिंह मेजा, कुणाल सिंह बागड़ी कुंभा हॉस्टल वार्डन राजेंद्र सिंह शैलेंद्र सिंह मोहब्बतपुरा, गजेंद्र सिंह अमरगढ़, हेमराज सिंह दौलतगढ़, नरपत सिंह रामपुरा ने ऐतिहासिक कैलेंडर और अपर्णा भेंट किया। रक्तदान शिविर में 122 युवाओं ने प्रथम बार रक्तदान किया।

Bhilwara : मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा 49 वां बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम संपन्न

रक्तदान शिविर में विधायक अशोक कोठारी, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रशांत मेवाड़ा, कोटडी प्रधान करण सिंह बेलवा, सुवाणा चावंड सिंह एकलिंगपुरा, विजेंद्र सिंह रूपाहेली, प्रद्युमन सिंह बडलियास, बार एसोसिएशन अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ चतर सिंह मोटरास, आजाद शर्मा, कुणाल ओझा, कुंभा ट्रस्ट के संरक्षक मनोहर सिंह हाडा, भरत सिंह दौलतगढ़, कुम्भा ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह डाबला, सचिव भगवत सिंह खारड़ा, कुंभा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष मणिराज सिंह लुहारिया, गोविंद सिंह भीलवाड़ा, सुरेंद्र सिंह मोटरास, युग प्रदीप सिंह हमीरगढ, डॉ शंकर सिंह रेह, डॉ कुलदीप सिंह नाथावत, डॉ नरेंद्र सिंह राणावत, योगेंद्र सिंह रूपाहेली, योगेंद्र सिंह कटार, लोकेंद्र सिंह दांथल, प्रद्युम्न सिंह डाबला, भरत सिंह पडासोली, जयवर्धन सिंह पिपलाज, बबलू सिंह ठुमिया, वीरेंद्र सिंह पगारा, सहित कई गनमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान राम दल व्यायाम शाला की महिला पहलवान अंजलि कच्छावा का प्रताप युवा शक्ति के द्वारा अभिनंदन स्वागत किया गया।

Bhilwara : प्रताप युवा शक्ति द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 1132 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें