Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : भागवत समरसता महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न, गूंजे गौ माता के जयकारे

Bhilwara : भागवत समरसता महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न, गूंजे गौ माता के जयकारे

कार्यकर्ताओं को दिए सफलता के पांच सूत्र, सेवाभावी दृष्टिकोण से बनेगा यादगार आयोजन

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के परम पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान में भक्ति, शक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आगामी ‘भागवत समरसता महोत्सव‘ के निर्विघ्न आयोजन के संकल्प के साथ शनिवार को कथा स्थल पर विधि-विधान से भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पंडित प्रकाश व्यास के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच यजमानों ने सपत्नीक धर्म ध्वजा फहराई और आयोजन की सफलता की कामना की।

Bhilwara : भागवत समरसता महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न, गूंजे गौ माता के जयकारे

इस अवसर पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भाई ने आयोजन की सफलता के लिए ‘पंच-मंत्र’ का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समय की मर्यादा, कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी, कार्यों का सर्वोत्तम संपादन, सकारात्मक भाव और सामाजिक समरसता ही इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएंगे। उन्होंने जोर दिया कि गौशाला में आयोजित होने वाली यह कथा बेहतर व्यवस्थाओं के कारण समाज में एक ‘यादगार’ मिसाल पेश करनी चाहिए।

Bhilwara : द.रा.प्रा.माहेश्वरी महिला संगठन में सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व चयन, सीमा कोगटा भीलवाडा बनीं दुबारा अध्यक्ष

कार्यक्रम के दौरान भंवरलाल दरगड़, डी.पी.अग्रवाल, मधुसूदन बहेडिया, मनीष बहेडिया ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की। इस दौरान अशोक अजमेरा, गणपत सिंह नौगांवा, दादा पुरुषोत्तम, गिरिराज काबरा, श्रवण सेन, प्रोफेसर जगदीश कोगटा, ओमप्रकाश बूलिया, सुभाष बाहेती, गोविंद प्रसाद सोडाणी और ओपी आगाल सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक कथा नहीं, बल्कि गौ-सेवा और समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का एक महा-अभियान है।

Bhilwara : भागवत समरसता महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न, गूंजे गौ माता के जयकारे

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें