Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : मेवाड़ चैम्बर में पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Bhilwara : मेवाड़ चैम्बर में पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Bhilwara : मेवाड़ चैम्बर में पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पारंपरिक पेशा वर्ग से जुड़े 100 से अधिक सूक्ष्म उद्यमियों ने लिया भाग

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। एमएसएमई विकास कार्यालय जयपुर एवं मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में मेवाड़ चैम्बर भवन में पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में भीलवाड़ा जिले के पारंपरिक पेशा वर्ग जैसे सुथार, सुनार, राजमिस्त्री, कुम्हार, मोची, लुहार, नाई आदि से जुड़े 100 से अधिक सूक्ष्म उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान उद्यमियों को उद्यम प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण की प्रक्रिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके उत्पादों और सेवाओं के लिए शुरू से अंत तक समग्र सहायता प्रदान करने की दूरदर्शी पहल है।

Bhilwara : मेवाड़ चैम्बर में पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

इसके तहत कारीगरों और शिल्पकारों को ‘विश्वकर्मा’ के रूप में मान्यता दी जा रही है और उन्हें योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से जो कारीगर पहले दूसरों के यहां नौकरी करते थे, वे अब स्वयं सक्षम बनकर दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। लीड बैंक मैनेजर अशोक पांडे ने उद्यमियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक के.के. मीणा ने जिले में पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति पर प्रकाश डाला।

Bhilwara : पूर्वांचल जन चेतना समिति की बैठक आयोजित, महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा

कार्यक्रम के दौरान गजानंद बोहरा ने उपस्थित लाभार्थियों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया एवं डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से अपने उत्पादों को देश-विदेश के ग्राहकों तक पहुंचाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में मेवाड़ चैम्बर के संयुक्त सचिव एन.के. जैन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया, जबकि एमएसएमई विकास कार्यालय जयपुर के सहायक निदेशक मधुकर शर्मा ने आभार व्यक्त किया। सेमिनार में बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थी, उद्यमी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bhilwara : मेवाड़ चैम्बर में पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें