Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : रामपुरा आगूचा माइंस में ओएसएच कोड 2020 पर जागरूकता सत्र का आयोजन

Bhilwara : रामपुरा आगूचा माइंस में ओएसएच कोड 2020 पर जागरूकता सत्र का आयोजन

Bhilwara : रामपुरा आगूचा माइंस में ओएसएच कोड 2020 पर जागरूकता सत्र का आयोजन

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। खान सुरक्षा महानिदेशालय उत्तर-पश्चिम क्षेत्र, उदयपुर के निदेशक (यांत्रिक), संदीप श्रीवास्तव ने रामपुरा आगूचा माइन्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने साइट के अधिकारियों और महिला कर्मचारियों सहित सभी अनुबंध श्रमिकों के साथ व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति ओएसएच कोड, 2020 पर एक विस्तृत जागरूकता सत्र आयोजित किया।

Advertisement Box

Bhilwara : रामपुरा आगूचा माइंस में ओएसएच कोड 2020 पर जागरूकता सत्र का आयोजन

इस सत्र में खान प्रबंधन के वरिष्ठ नेतृत्व ने भी भाग लिया, जिसमें यूनिट हेड विकेश चित्तौड़ा, माइन मैनेजर बसंत किशोर महंता, इंजीनियरिंग हेड नागेंद्र शेखावत और सुरक्षा अधिकारी शामिल थे। श्रीवास्तव ने बताया कि ओएसएच कोड, 2020 ने पुराने 13 श्रम कानूनों को मिलाकर एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार किया है। यह कोड 21 नवंबर 2025 से लागू हो चुका है, इसलिए साइट स्तर पर इसका कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए अनिवार्य वार्षिक चिकित्सा जांच और जोखिम भरे कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच का प्रावधान है।

Bhilwara : नए श्रम कानून के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने रखी हड़ताल, किया प्रदर्शन

उन्होंने कार्यस्थल पर आधुनिक सुरक्षा उपकरण, बेहतर वेंटिलेशन, धूल-धुएं पर नियंत्रण, रोशनी, साफ पीने का पानी और स्वच्छता सुविधाओं पर जोर दिया गया। इसके साथ ही प्राथमिक चिकित्सा और बड़ी खदानों में एम्बुलेंस रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य के घंटों और वेतन से संबंधित नियमों की भी जानकारी दी, जिसमें 8 घंटे से अधिक काम करने पर ओवरटाइम देने का प्रावधान शामिल है। इस दौरे ने रामपुरा आगूचा माइन्स में सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Bhilwara : रामपुरा आगूचा माइंस में ओएसएच कोड 2020 पर जागरूकता सत्र का आयोजन

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें