Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भीमगंज में वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

Bhilwara : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भीमगंज में वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

Bhilwara : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भीमगंज में वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

परिवार का सकारात्मक वातावरण श्रेष्ठ नागरिक और बेहतर राष्ट्र की बुनियाद रखता है: डॉक्टर शंकर लाल माली

Advertisement Box

स्थानीय पार्षद रमेश खोईवाल ने दिलाया विद्यालय की छत की मरम्मत हेतु आर्थिक सहयोग का विश्वास, लैपटॉप किया भेट

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के शहीद चौक स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भीमगंज भीलवाड़ा में वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चित्तौड़ प्रांत कार्यवाहक डॉक्टर शंकर लाल माली, विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ रामेश्वर लाल जीनगर थे।

कार्यक्रम का शुभ श्रीगणेश मंचासीन अतिथियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं भारत के युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद को माल्यार्पण द्वारा किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह राव ने मंचासीन अतिथियों का केसरिया उप्पर्णा ओढाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया और विद्यालय की उपलब्धियां एवं आवश्यकताओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. माली ने आशीर्वाद समारोह में उपस्थित अभिभावकों से और बच्चों से परिवार में सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर श्रेष्ठ नागरिक निर्माण के लिए आवाहन किया। उन्होने कहा की परिवार का सकारात्मक वातावरण श्रेष्ठ नागरिक और बेहतर राष्ट्र की बुनियाद रखता है। साथ ही उन्होने राष्ट्र को सर्वाेपरी मानते हुए भारत भक्ति की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

Bhilwara : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भीमगंज में वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

छात्रों से अपनी चीजों को व्यवस्थित रखने की आदत विकसित कर परिवार को स्वच्छ विद्यालय को स्वच्छ समाज को राष्ट्र को स्वच्छ रखने की अपील की। जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को परीक्षा की तकनीकी बारीकियों की जानकारी देकर परीक्षा में सफलता एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। स्थानीय पार्षद एवं समाजसेवी रमेश खोईवाल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही पार्षद खोईवाल ने विद्यालय में लैपटॉप भेट किया और विद्यालय की छत की मरम्मत हेतु आर्थिक सहयोग का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं ने गरबिलय और गौरवशाली राजस्थान की महिमा का बखान करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

Bhilwara : ओम इंडस्ट्री बीगोद-मांडलगढ़ को इंडिया स्टोनमार्ट 2026 प्रदर्शनी में मिला द्वितीय पुरस्कार

कार्यक्रम में विद्यालय के भामाशाह सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनारायण बिरला, मंत्री मनीष बहेड़िया का विद्यालय परिवार ने धन्यवाद आभार प्रदर्शित किया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के यूसीईओ सुषमा विश्नोई सहित श्रीमती कविता कल, भेरूलाल खटीक, सुरेश कुमार लखारा, विक्रम सिंह जैन, जगदीश चंद्र शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ, शहीद चौक व्यापार संघ के मुकेश अग्रवाल, महावीर जैन अभिभावक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक रोशन लाल देवपुरा ने किया।

Bhilwara : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भीमगंज में वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें