Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : सांवरिया सेठ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Bhilwara : सांवरिया सेठ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Bhilwara : सांवरिया सेठ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

स्वर्ण मुकुट और चांदी की पोशाक में निखरा ठाकुर जी का वैभव

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर के निकटवर्ती नोगांवा स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर में रविवार को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आस्था का महाकुंभ उमड़ पड़ा। श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट के सानिध्य में आयोजित इस भव्य धार्मिक उत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। मौनी अमावस्या का आकर्षण ठाकुरजी का विशेष और दिव्य श्रृंगार रहा। ट्रस्ट मंत्री श्रवण सेन ने बताया कि अमावस्या के विशेष अवसर पर सांवरिया सेठ को सोने के झोल का भव्य मुकुट धारण कराया गया।

Bhilwara : सांवरिया सेठ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

साथ ही भगवान के अधरों पर स्वर्ण निर्मित बांसुरी सुशोभित की गई। ठाकुर जी को चांदी की विशेष पोशाक पहनाई गई, जिससे सांवरिया सेठ का स्वरूप अत्यंत मनमोहक और अलौकिक नजर आ रहा था। इस अद्भुत छवि को निहारने के लिए मंदिर में अलसुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। महोत्सव का विधिवत शुभारंभ ठाकुर जी के विशेष दुग्धाभिषेक के साथ हुआ। मनीष बहेड़िया एवं बालचंद काबरा ने सविधि मंत्रोच्चार के बीच सांवरिया सेठ का अभिषेक संपन्न कराया। शंख और घंटों की गूंज के बीच हुए इस अभिषेक से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

Bhilwara : संकटग्रस्त राज्य पशु ऊँट के संरक्षण पर सरकार गंभीर हो, उठाए कोई ठोस और प्रभावी कदम

सत्यम गुंजन भजन पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। सांवरिया सेठ के दरबार में और जय श्री कृष्णा जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। समूचा पांडाल धर्ममयी वातावरण में सराबोर नजर आया। सचिव कैलाश डाड ने बताया कि अमावस्या को देखते हुए मंदिर परिसर को विशेष रोशनी और फूलों से सजाया गया था। भीड़ के सुचारू प्रबंधन के लिए ट्रस्ट द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दर्शन के पश्चात ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद पाया।

Bhilwara : सांवरिया सेठ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें