Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : यादवी एकेडमी स्कूल बोरड़ा में कक्षा 8 के विद्यार्थियों हेतु आशीर्वाद समारोह हुआ आयोजित

Bhilwara : यादवी एकेडमी स्कूल बोरड़ा में कक्षा 8 के विद्यार्थियों हेतु आशीर्वाद समारोह हुआ आयोजित

Bhilwara : यादवी एकेडमी स्कूल बोरड़ा में कक्षा 8 के विद्यार्थियों हेतु आशीर्वाद समारोह हुआ आयोजित

नियमित रिवीजन और परीक्षा में सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास ही सफलता की कुंजी है: रामेश्वर प्रसाद जीनगर

Advertisement Box

विद्यार्थियों कठोर परिश्रम के माध्यम से विद्यालय और समाज का नाम रोशन करें: लादूलाल फोगा

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जिले के बोरड़ा स्थित यादवी एकेडमी स्कूल में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए भव्य ’आशीर्वाद समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ सुवाणा रामेश्वर प्रसाद जीनगर रहे, जबकि अध्यक्षता जयकार समाज के जिलाध्यक्ष लादूलाल फोगा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद दुर्गालाल बारेठ, डूडिया प्रधानाचार्य देवीलाल प्रजापत एवं बरड़ोद प्रधानाचार्य सतीश टेलर उपस्थित रहे।

Bhilwara : यादवी एकेडमी स्कूल बोरड़ा में कक्षा 8 के विद्यार्थियों हेतु आशीर्वाद समारोह हुआ आयोजित

तिलक लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाऐं दी, समारोह की शुरुआत में विद्यालय की महिला शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर, रक्षा सूत्र बांधकर और मांगलिक सामग्री व कलम भेंट कर उनके सफल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस दौरान छात्रा प्रिया खारोल, अंकित कुमावत, ममता सेन और कृतिका विश्नोई ने शानदार सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। सीबीईओ रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नियमित रिवीजन और परीक्षा में सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास ही सफलता की कुंजी है। लादूलाल फोगा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कठोर परिश्रम के माध्यम से विद्यालय और समाज का नाम रोशन करें।

Bhilwara : रोडवेज डिपो भीलवाड़ा पर एटक का दो दिवसीय धरना संपन्न, 8 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

शिक्षक डालू कुमावत एवं प्रियांशी शर्मा ने बच्चों को परीक्षा की तैयारी और उत्तर पुस्तिका में लिखने की बारीकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कक्षा 7 के विद्यार्थी हर्षवर्धन कुमावत, पूरण गाडरी व अरुण गाडरी ने सीनियर छात्रों को विदाई दी। वहीं कक्षा 8 की अंजलि गाडरी, बाबूलाल गुर्जर, चिराग बिश्नोई, चेतना, देवराज, कोमल, कुलदीप, राधेश्याम, सांवरलाल, सरिता और उदयलाल खारोल ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक कुलदीप बारेठ ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Bhilwara : यादवी एकेडमी स्कूल बोरड़ा में कक्षा 8 के विद्यार्थियों हेतु आशीर्वाद समारोह हुआ आयोजित

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें