Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भर्ती परीक्षा के पेपर के बाद चर्चा पर रोक, 19 सितंबर से लागू होगा नया नियम

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है, अब परीक्षा पेपर होने के बाद कोई भी उस पर चर्चा नहीं कर सकेगा. यह नियम 19 सितंबर 2025 से लागू होगा. पहले परीक्षा समाप्त होने के बाद कोचिंग संस्थानों और शिक्षकों द्वारा पेपर का एनालिसिस और डिस्कशन किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि 19 सितंबर से शुरू होने वाली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा से यह नियम लागू किया जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि कोई भी शिक्षक, कोचिंग संचालक या अन्य व्यक्ति पेपर का एनालिसिस या डिस्कशन नहीं कर सकेगा.

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई: परीक्षा के दौरान कोई भी ऑनलाइन या ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर पेपर से जुड़ा डिस्कशन शेयर करता है, तो इसे परीक्षा में बाधा माना जाएगा. ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. आलोक राज ने कहा कि यदि कोई पेपर सॉल्व करना या एनालिसिस करना चाहता है तो वह 19 सितंबर से पहले या फिर 21 सितंबर के बाद ही कर सकता है.

Advertisement Box

परीक्षार्थियों के लिए फ्री बस सुविधा: परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. आलोक राज ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के दौरान प्रदेशभर में 24.75 लाख स्टूडेंट्स को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है. यह सुविधा परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले और परीक्षा समाप्त होने के 2 दिन बाद तक लागू रहेगी, यानी जिन अभ्यार्थियों की परीक्षा 19 सितंबर को है, वे मंगलवार से ही बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री यात्रा कर सकेंगे.

53749 पदों पर भर्ती, 1300 केंद्रों पर परीक्षा: राजस्थान में इस बार कुल 53749 पदों के लिए चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा में 24.75 लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है. परीक्षा 19 से 23 सितंबर तक 6 परियों में आयोजित होगी. इसके लिए प्रदेशभर के 38 जिलों में 1300 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सबसे ज्यादा 200 केंद्र जयपुर में हैं, जहां 4 लाख 50 हजार से अधिक अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box