Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सृजन की सुरक्षा से आयेगी चेतना बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगाया गया विधिक जागरूकता शिविर

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पालना में माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी नवीन योजना सृजन की सुरक्षा योजना 2025 के तहत लूणकरणसर तालुका के चयनित गांव जैतपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया तथा चयनित गांव मे बालिकाओं के जन्म पर अधिरोपित पौधों की जियो टैगिंग करवायी गई गांव में जन्म लेने वाली बालिकाओं को हरित बालिका पहचान पत्र व पौधे वितरण किये गए थे ।

Advertisement Box

इसी के मद्देनजर लगाए गए शिविर में प्राधिकरण की साथी योजना के पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए साथी’ अभियान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) द्वारा जरूरतमंद और निराश्रित बच्चों को कानूनी पहचान दिलाकर शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा अभियान है जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और अन्य विभागों के सहयोग से बच्चों का आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जाते है।

इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद और निराश्रित बच्चों को कानूनी पहचान दिलाना उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करवाना बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

श्री डूंगरगढ़ – पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से हत्या

बैद में कहा कि बाल विवाह अपराध है बाल विवाह को रुकवाना राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करना है बाल विवाह गैर कानूनी है शादी करने वाले दोनों पक्षों को एवं सहयोगियों को अर्थ दंड एवं सजा का प्रावधान है ।

इस दौरान विशेष योग्यजन कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी एवं नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई ।इस दौरान स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।छात्र छात्राओं को भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड की कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया गया।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें