Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न, नए भवन का निर्णय

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्कृति मंदिर, अशोकनगर में अध्यक्ष हीरालाल टेलर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रन्यास की रचनात्मक गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से मांडल में भी एक नया भवन खरीदने का निर्णय लिया गया।

प्रन्यास के सदस्य चांदमल सोमानी ने प्रस्ताव देते हुए कहा कि भीलवाड़ा के संस्कृति मंदिर और शाहपुरा के मधुकर भवन की तरह मांडल में भी एक केंद्र स्थापित होना चाहिए, ताकि वहां भी प्रन्यास की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

Advertisement Box

इस उद्देश्य के लिए एक भवन खरीद समिति का गठन किया गया है, जिसमें चांदमल सोमानी, सत्यनारायण जाट और श्रवण कालबेलिया को संयोजक बनाया गया। मांडल में भवन की खरीद के लिए धनराशि जुटाने का कार्य हीरालाल टेलर और मांडल ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा।

हाईकोर्ट के फैसले पर विधि मंत्री पटेल का बड़ा बयान, रद्द नहीं हुई एसआई भर्ती, कर रहे रिव्यू

बैठक में प्रन्यास द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की समीक्षा भी की गई। नंदकिशोर शर्मा ने संस्कार केंद्रों के संचालन को और अधिक व्यवस्थित करने पर जोर दिया। गोविंद प्रसाद सोडाणी ने प्रन्यास की पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में आटून विद्यालय, पंचमुखी मंदिर परिसर और राजकीय अस्पताल महेंद्रगढ़ में पौधरोपण व वितरण का कार्यक्रम किया गया। इसके अलावा रामधाम में भी तुलसी के गमले वितरित किए गए। सदस्य सुभाष बहेड़िया ने बताया कि आजाद नगर के माहेश्वरी भवन में नियमित रूप से योग प्रशिक्षण और आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण किया जा रहा है, जिससे सैकड़ों असाध्य रोगी लाभान्वित हो रहे हैं।

सचिव रवींद्र मानसिंहका ने घुमंतू छात्रावास की जानकारी देते हुए बताया कि इन बच्चों के लिए छात्रावास मित्र योजना को और अधिक प्रभावी बनाना जरूरी है और उनके खेलकूद के लिए सामग्री जुटाने हेतु हम सभी को आगे आना चाहिए।

प्रन्यास सदस्य दामोदर अग्रवाल ने सुझाव दिया कि वर्तमान संस्कृति मंदिर में संचालित योग कक्षाओं के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं पर भी चर्चा की जानी चाहिए। बैठक में राजकुमार बंब, नंदकिशोर शर्मा, सुभाष बहेड़िया, और दामोदर अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें