Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एडवोकेट अशोक जैन बने उपभोक्ता कल्याण समिति, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष

बोले, संगठन केवल नाम का नहीं, काम का होगा, की अंतरिम कार्यकारिणी की घोषणा

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) उपभोक्ता अधिकारों की आवाज़ को बुलंदी देने और भ्रष्टाचार तथा लूटखसोट के खिलाफ जनता को सशक्त करने के उद्देश्य से गुरुवार को नवकार लॉ चैम्बर, भीलवाड़ा में हुई ऐतिहासिक बैठक में सर्वसम्मति से एडवोकेट अशोक जैन को उपभोक्ता कल्याण समिति, राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

Advertisement Box

यह निर्णय महज़ एक पदभार नहीं है, बल्कि उपभोक्ता आंदोलन को दिशा देने वाली नई क्रांति की शुरुआत माना जा रहा है। अशोक जैन ने कार्यभार संभालते ही अंतरिम कार्यकारिणी की घोषणा की और साफ शब्दों में कहा कि संगठन केवल नाम का नहीं, काम का होगा। कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री एडवोकेट जितेंद्र मारू, संरक्षक राजेंद्र कचोलिया, हेमन्त कोठारी, मंजू पोखरना, आशा रामावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज गर्ग, उपाध्यक्ष विनोद जैन, राकेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष रामकिशन सोनी, सचिव कय्यूम मोहम्मद, प्रवीण कोठारी, आशीष अग्रवाल, सुनीता झामड़, रजनी सिंघवी को मनोनित किया गया।

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत उद्योग एवं खादी प्रदर्शनी-2025 का भव्य शुभारंभ

बैठक में कोर कमेटी सदस्यों मंजू खटवड़, संगीता अग्रवाल और एडवोकेट सूर्यप्रकाश सरगरा ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि “अब समय आ गया है कि उपभोक्ता अपने हक की लड़ाई खुद लड़े। संगठन हर घर तक पहुंचकर जनता को जागरूक करेगा।” प्रदेश महामंत्री एडवोकेट जितेंद्र मारू ने कहा“हमारे संगठन में काम ही पूजा है।

अब कोई भी उपभोक्ता ठगा नहीं जाएगा। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर इसे गांव-गांव तक ले जाया जाएगा।” यह खबर केवल एक संगठनात्मक बदलाव नहीं है, बल्कि उपभोक्ता अधिकारों की नई क्रांति का ऐलान है। अब उपभोक्ता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें