Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

5 बेटियां होने से परेशान महिला 16 साल की बेटी संग ट्रेन के आगे कूदी, पालतु कुत्ता भी चपेट में आया

हिसार :  हिसार आदमपुर रेल मार्ग पर न्योली कलां गांव के पास वीरवार शाम को करीब 4 बजे सिरसा से आ रही कोटा एक्सप्रैस के सामने एक महिला और उसकी 16 वर्षीय बेटी कूद गई, जिस कारण ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। दोनों के साथ उनका पालतु कुता भी ट्रेन में चपेट में आ गया। उसकी भी मौत हो गई। रेलवे थाना पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि मृतका न्योली खुर्द की संतोष और उसकी बेटी भावना हैं। रेलवे थाना पुलिस छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार न्योली खुर्द के सुभाष की पत्नी संतोष (45) ने पांच बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। वह पांच बेटियां होने के कारण परेशान रहती थी। वह दोपहर बाद अपनी 16 साल वर्षीय बेटी भावना को साथ लेकर घर से निकली। वे शाम करीब चार बजे न्योली कलां के पास रेलवे लाइन के समीप पहुंची।

Advertisement Box

जाखोद खेड़ा की तरफ से शहर को जाने वाली ट्रेन आई तो मां-बेटी उसके सामने कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। दोनों के साथ उनका पालतु कुता भी चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई। बाद में सूचना मिलने पर रेलवे थाना प्रभारी विनोद कुमार टीम समेत मौके पर पहुंचे और दोनों शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। डॉक्टर की टीम शुक्रवार को मोर्चरी में शवों का पोस्टमार्टम करेगी। रेलवे थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें