Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बराड़ा में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, दर्दनाक हादसा

बराड़ा  : अंबाला जिले के साहा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। अंबाला से जगाधरी रूट पर जा रही एक प्राइवेट बस ने खारूखेड़ा चौक पर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गुलाब सिंह (40) निवासी खारूखेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Advertisement Box

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में गुलाब सिंह की मौत हुई है, जबकि बस चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल बस और बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें