Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गली में खेल रही मासूम पर कुत्ते का हमला, नोचा चेहरा देखकर दंग रह गए परिजन

यमुनानगर : गांव डिक्का टपरी में एक कुत्ते ने गली में खेल रही चार वर्षीय बच्ची के गाल को बुरी तरह से नोच डाला। बच्ची की चीखें सुन परिजन घर से बाहर आए और डंडे से डराकर कुत्ते को भगाया। इसके बाद बच्ची को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

गांव डिक्का टपरी निवासी मनोज ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनकी चार वर्षीय बेटी रूही गली में खेल रही थी। तभी एक कुत्ते ने रूही पर हमला कर दिया।रूही चिल्लाई तो आवाज सुनकर परिवार के लोग घर से बाहर आएतो देखा कि कुत्ते ने रूही को जमीन पर गिरा रखा है। कुत्ता रूही के चेहरे को नोच रहा था। रूही के गाल से काफी खून बह रहा था। कुत्ते ने उसके चेहरे पर पंजे भी मारे। डंडे का डर दिखाकर कुत्ते को भगाया

Advertisement Box

रूही को तुरंत लेकर जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने रूही को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए। इसके बाद सर्जरी के लिए रेफर कर दिया। मनोज ने बताया कि गांव में कुत्तों का काफी आतंक है। इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें